Join us on a literary world trip!
Add this book to bookshelf
Grey
Write a new comment Default profile 50px
Grey
Subscribe to read the full book or read the first pages for free!
All characters reduced
मिठास कड़वाहट की - cover

मिठास कड़वाहट की

Surjeet Kumar

Publisher: Surjeet Kumar

  • 0
  • 0
  • 0

Summary

कितनी अजीब बात है ना, हम सब इतने व्यस्त है की कभी अपने आप से मिलने का समय ही नहीं मिलता।जब मिलता है तब थोड़ा विश्राम करने में बिता देते है। कभी थक कर सो जाते है, कभी सो कर थक जाते है। बहुत कुछ जानना चाहते है, बहुत कुछ अर्जित करना चाहते है। किन्तु खट्टे-मीठे पलो में जीवन को बस बिताते जा रहे है। ऐसा भ्रम सा होने लगा है जैसे भ्रम ही जीवन है। कोई एक कड़वी बात कह दे तो हम चार कड़वे बोल के साथ उस पर प्रहार करने को दौड़ते है। लेकिन कोई एक ज्ञान की बात करे तो हमारे पास केवल धन्यवाद ही होता है, या अनेकों बार धन्यवाद भी नहीं। हमें आवश्कता है कड़वाहट में मिठास को ढूँढ़ने की, हमें ज़रूरत है बिना किसी के जगाए जागने की, समय की मांग है स्वयं को पहचानने की, और भीतर की पुकार है भीतर झाँकने की। अकेले में कुछ सवालों ने मुझे झकझोरा था उन्हीं सब सवालों के जवाबों को पंक्तियों में सजा कर आप सब के पास पहुँचने की कोशिश कर रहा हूँ।
Available since: 09/11/2022.

Other books that might interest you

  • Rekhte ke Ustad : Mirza Ghalib - cover

    Rekhte ke Ustad : Mirza Ghalib

    Rekhta

    • 0
    • 0
    • 0
    घर में था क्या कि तेरा ग़म उसे ग़ारत करता
    वो जो रखते थे हम इक हसरत-ए-तामीर सो है
    
    तेरह बरस की उम्र में उमराओ बेगम के साथ मिर्ज़ा असदुल्लाह बेग ख़ाँ 'ग़ालिब' की शादी हुई। इसके बाद ग़ालिब अपने छोटे भाई मिर्ज़ा यूसुफ़ के साथ दिल्ली आ गए। दिल्ली : जिसने आख़िर में अपने हाकिम बहादुर शाह ज़फ़र को दफ़्न के लिए दो गज़ ज़मीन भी नहीं मुहय्या की, उसी से ग़ालिब को अपने रुतबे की क़द्र की उम्मीद थी।
    
    Written by Mohd Aqib
    Show book
  • Pratinidhi Kavitayen Nagarjun - cover

    Pratinidhi Kavitayen Nagarjun

    Nagarjun

    • 0
    • 0
    • 0
    हिंदी और मैथिली के अनूठे कवि नागार्जुन की हिंदी कविताओं का एक चुनिंदा संकलन जिसमें उनकी कविताओं के सारे रंग शामिल हैं  ©Rajkamal Prakashan
    Show book
  • Rekhte ke Ustad : Firaq Gorakhpuri - cover

    Rekhte ke Ustad : Firaq Gorakhpuri

    Rekhta

    • 0
    • 0
    • 0
    फ़िराक़ की माँ कहती थीं कि बचपन की मासूमियत में भी फ़िराक़ इसका इन्तेख़ाब करते थे कि किसकी गोद में जाना है और किससे गुरेज़ करना है। अगर यक़ीन किया जाये तो फ़िराक़ में हुस्न की एक फ़ितरी परख थी जो आगे चल कर इल्मी और अदबी शऊर का ज़रिया बन गयी।
    
    Written by Mohd Aqib
    Show book
  • Rut - cover

    Rut

    Rahat Indori

    • 0
    • 0
    • 0
    मशहूर शायर राहत इंदौरी की ये किताब पहली बार ऑडियो में आयी है! इसे आवाज़ दी है, राहत साहब के सुपुत्र फैसल राहत ने!
    
    आग के फूलने​-​फलने का हुनर जानते हैं ना बुझा हमको के जलने का हुनर जानते हैं हर नये रंग में ढलने का हुनर जानते हैं, लोग मौसम में बदलने का हुनर जानते हैं इन्दौर की शायरी एक खूबसूरत कानन है, जहाँ मिठास की नदी लहराकर चलती है। विचारों का, संकल्पों का पहाड़ है जो हर अदा से टकराने का हुनर रखता है। फूलों की नाजुकता है जो हर दिल को लुभाने का हुनर रखती है और खाइयों की सी गहराई है जो हर दिल को अपने में छुपाने का हुनर रखती है। वे हर रंग की शायरी करते हैं जिसमें प्यार का, नफरत का, गुस्से का, मेल-मिलाप के रंग बिखरे पड़े है। मेरी आँखों में कैद थी बारिश तुम ना आये तो हो गई बारिश आसमानों में ठहर गया सूरज नदियों में ठहर गई बारिश राहत अपनी शायरी में दो तरह से मिलते हैं​ - ​एक दर्शन में और एक प्रदर्शन में। जब आप उन्हें हल्के से पढ़ते हैं तो केवल आनन्द आता है, लेकिन जब आप राहत के दर्शन में, विचारों में डूबकर पढ़ते हैं तो एक दर्शन का अहसास हो जाता है। और जब आप दिल से पढ़ते हैं तो वह आपके दिलो-दिमाग पर हावी हो ​​जाएँगे और शायरी की मिठास में इतने खो जाएँगे कि बरबस ही शायरी आपके​ ​​होंठों पर कब्जा कर लेगी और आप उसके स्वप्निल संसार में गोते लगाए बिना नहीं रह पाएँगे। तेरी आँखों की हद से बढ़कर हूँ, दश्त मैं आग का समन्दर हूँ। कोई तो मेरी बात समझेगा, एक कतरा हूँ और समन्दर हूँ।
    Show book
  • Sathi - cover

    Sathi

    Poshan Kumar

    • 0
    • 0
    • 0
    प्रेम एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है जो मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करती है। यह हमारे अस्तित्व के मूल में स्थित है और हमारे विचारों, भावनाओं और क्रियाओं को प्रेरितकरतीहै। प्रेम की कोई एक परिभाषा नहीं है क्योंकि यह विभिन्न रूपों में प्रकट होता है - माता-पिता का अपने बच्चों के प्रति प्रेम, भाई-बहनों के बीच का प्रेम, दोस्तों के बीच का प्रेम और नायक और नायिका के बीच सच्चा प्रेम।प्रेम की गहराई और विशालता इसे शब्दों में व्यक्त करने के लिए चुनौतीपूर्ण बनाती है। यह केवल एक भावना नहीं है, बल्कि एक क्रिया भी है जो सहानुभूति, समझ, स्वीकृति और बलिदान की माँग करती है। प्रेम हमें दूसरों के प्रति अपनी चिंता और देखभाल दिखाने के लिए प्रेरित करता है और यही हमारे संबंधों को मजबूती देता है। 
    नायक-नायिका के बीच सच्चा प्रेम किसी भी उम्र, किसी भी अवस्था में पनप सकता है। इस प्रेम में केवल शारीरिक संबंध को महत्व नहीं दिया जाता बल्कि यह प्रेम आत्मा से होता है। नायक-नायिका आत्मिक रूप से एक दूसरे से बँधते हैं। एक-दूसरे का मान-सम्मान, आवश्यकता, दुख-दर्द सब कुछ बाँटने को तत्पर रहते हैं। इस प्रेम में न सिर्फ एक दूसरे को अपना बनाना होता है बल्कि एक दूसरे के लिए समर्पण सबसे महत्वपूर्ण होता है। एक दूसरे के प्रति बलिदान भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रेम की सच्ची परिभाषा एक दूसरे के प्रति समर्पण ही है।
    Show book
  • Chand Pagal Hai - cover

    Chand Pagal Hai

    Rahat Indori

    • 0
    • 0
    • 0
    "रोज़ तारों को नुमाइश में ख़लल पड़ता है
    चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है"
    मशहूर शायर राहत इन्दौरी की ये किताब पहली बार ऑडियो में आयी है! आज राहत साहब तो हमारे साथ नहीं हैं, मगर अपने शायरी के ज़रिए जो तोहफ़ा उन्होंने हम सब को दिया है, वो उन्हें हम सब में ज़िंदा रखेगा. ये किताब सुनिएगा ज़रूर!
    राहत एक अरबी लफ़्ज है। इसका एक अर्थ आराम भी है, लेकिन राहत इन्दौरी ने इस आराम को बेआराम बनाकर अपनी शायरी की बुनियादें रखी हैं। उनके यहाँ ये बेआरामी जाती कम, कायनाती ज्यादा है। उनकी इस कायनात का रकबा काफी फैला हुआ है। इसमें मुल्की ग़म भी है और मुल्क के बाहर के सितम भी हैं। ऐसा नहीं है कि उनकी अपनी बातों से उनकी ग़ज़ल यहीं तक सीमित नहीं है। उनकी होशमंदी ने उन्हें जीते-जागते समाज का एक सदस्य बनाकर इस सीमित दायरे को फैलाया भी है और शायरी को अपने सामय का आईना भी बनाया है। इस आईने में जो परछाइयाँ चलती-फिरती नज़र आती हैं, वो ऐसा इतिहास रचती महसूस होती हैं, जो सामाजिक उतार-चढ़ाव में शरीक होकर आम लफ़्जों में ढली हैं। राहत इन्दौरी इतिहास को अपी ग़ज़लों के माध्यम से स्टेज पर अपनी ड्रामाई प्रस्तुति से सुनाते भी हैं और श्रोताओं को चौंकाते भी हैं।
    Show book