Join us on a literary world trip!
Add this book to bookshelf
Grey
Write a new comment Default profile 50px
Grey
Subscribe to read the full book or read the first pages for free!
All characters reduced
मुझे अपनी माँ से बहुत प्यार है - cover

मुझे अपनी माँ से बहुत प्यार है

Shelley Admont, KidKiddos Books

Publisher: KidKiddos Books

  • 0
  • 0
  • 0

Summary

प्रत्येक व्यक्ति हमेशा अपनी माँ से प्यार करता है, चाहें वह कितना भी बड़ा हो जाये। सोते समय बच्चों को सुनाने वाली इस कहानी में छोटा खरगोश जिम्मी और उसके बड़े भाई अपनी माँ के जन्मदिन के लिए एक बढ़िया उपहार ढूँढने में लगे हैं। वे उन्हें दिखाना चाहते हैं कि वे उन्हें कितना प्यार करते हैं।
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उन्होंने अंत में क्या रास्ता ढूँढा? यह तो आपको खूबसूरत चित्रों से सजी इस मज़ेदार कहानी को पढ़ने के बाद ही पता चलेगा।
बच्चों की यह किताब सोते समय सुनाने वाली छोटी कहानियों के संग्रह का एक हिस्सा है।
यह कहानी सोते समय अपने बच्चों को सुनाने के लिए तो आदर्श है ही, साथ ही पूरे परिवार के लिए भी मनोरंजक है।
Available since: 01/20/2023.
Print length: 34 pages.

Other books that might interest you

  • kankalon ke beech - cover

    kankalon ke beech

    Ved Prakash Kamboj

    • 0
    • 0
    • 0
    पल्प फिक्शन के बादशाह वेद प्रकाश कांबोज का प्रसिद्ध उपन्यास कंकालों के बीच सुनिए बृजेश के साथ
    Show book
  • कागभुशुंडी:कलयुग का गूढ़ रहस्य: भाग-4 - Mythology Series - cover

    कागभुशुंडी:कलयुग का गूढ़ रहस्य:...

    Dharmendra Mishra

    • 0
    • 0
    • 0
    📖 कागभुशुण्डि—एक अमर योगी, महान ऋषि और दिव्य दृष्टा, जो रामायण के गूढ़ रहस्यों के ज्ञाता हैं। उनकी कथा में छुपा है भक्ति, ज्ञान, मोक्ष और अनंत कालचक्र का रहस्य। 🌿🕉️ 
    🔱 क्या है यह पौराणिक ऑडियो सीरीज़? 
    यह एक सुनने योग्य महागाथा है, जो श्रीमद् रामायण के गूढ़ रहस्यों को आधुनिक ध्वनि प्रभाव और संवेदनशील वाचन के माध्यम से जीवंत करेगी। इसमें होंगे ऋषि कागभुशुण्डि और गरुड़ जी के संवाद, जिनमें छिपे हैं अवतार, कर्म, माया, मृत्यु और मोक्ष के गूढ़ रहस्य। 🔊✨ 
    📌 इस सीरीज़ में क्या मिलेगा? 
    🔸 कालचक्र का रहस्य—अतीत, वर्तमान और भविष्य एक साथ कैसे जुड़े हैं? 
    🔸 भगवान राम के जीवन का अद्भुत व्याख्यान 
    🔸 कर्म और पुनर्जन्म की गहरी व्याख्या 
    🔸 भगवद भक्ति और ज्ञानमार्ग की अद्वितीय शिक्षा 
    🔸 मृत्यु, परलोक और मोक्ष के अनकहे रहस्य 
    🔸 ऋषियों और देवताओं के संवाद—सारगर्भित उपदेश 
    🎧 क्यों सुने यह ऑडियो सीरीज़? 
    ✅ पौराणिक ग्रंथों पर आधारित सटीक और प्रमाणिक कथा 
    ✅ आधुनिक कहानी कहने की शैली और ध्वनि प्रभाव 
    ✅ भक्ति, ज्ञान और ध्यान के लिए प्रेरणादायक 
    ✅ हिन्दू संस्कृति और सनातन धर्म की अमूल्य धरोहर 
    🕉️ अमर कथा, अनंत ज्ञान, शाश्वत सत्य! 
    🙏 सनातन संस्कृति का गौरव, आत्मा का जागरण!
    Show book
  • सरहद के जवान - cover

    सरहद के जवान

    Amit sharma

    • 0
    • 0
    • 0
    कवि एक देशभक्त है। इस कविता द्वारा उसने सेना के जवान की मनोभावनाओं को व्यक्त किया है। कवि बताया है कि कैसे सेना का ये वीर सरहद पर तत्पर रहता है। वो दुश्मन की आहट को सुन लेता 
    है, और उसको माकूल जवाब देता है। उसका सीना फौलादी है और आँखों में देश के लिये मर मिटने का जुनून है। जब सरहद पर से उसे कोई छेड़ता है तो वो आर पार की लड़ाई करता है। खून की होली वो खेलता है और दुश्मन को रोंदता है। वो जमीं, आसमान और समुद्र की सीमा से दुश्मन पर अंगारों की बौछार करता है और अपने देशवासियों की हर कीमत पर सुरक्षा करता हैयुद्ध होने पर वो न अपने भूख,प्यास और न ही आराम की चिंता करता है। शेर की तरह दहाड़ता हुआ लोहा लेता है और दुश्मन का सफाया करता है।सीने पर गोली खा कर और हँसते - हँसते वन्देमातरम कहते हुऐ वो शहीद हो जाता है। उसकी शहादत कई जवानों के लिए एक मिसाल कायम करती है। और हार न मानो कभी ये होंसला देते हैं ।। 
    ।
    Show book
  • बारिश - cover

    बारिश

    कृतिका गुप्ता

    • 0
    • 0
    • 0
    उसने चाँद माँगा, मैंने आइना दे दिया 
    उमेश कुमार गुप्ता की बेहतरीन कविताओं का संग्रह बारिश
    Show book
  • Vishwaguru Bharat - cover

    Vishwaguru Bharat

    Ashok manav

    • 0
    • 0
    • 0
    शिक्षा की पूर्णता तभी मानी गई जब शिक्षित युवा मस्तिष्क भौतिक ज्ञान के साथ ही अध्यात्म ज्ञान में भी निपुण हो।क्योंकि अध्यात्म ज्ञान इस शरीर से आगे बढ़कर अपनी आत्मा को जानने का दिग्दर्शन है। 
    श्रद्धावान ह्रदय में ज्योति जगाने की महानतम गुरू शिष्य परंपरा को ऋषियों,संतों व अवतारों ने शताब्दियों के हर कालखंड में आगे बढा़या।जिसके द्वारा उन्होंने धरती पर मानव के धर्म-कर्म -विवेक को जीवंत रखा। 
    अध्यात्म की शक्ति से ही राजा हरिश्चंद्र,राजा मोरध्वज और सती सावित्री जैसी अनेकों महान विभू तियां सत्य धर्म और मर्यादा की परीक्षा में सफल हो सकीं।गुरू आज्ञा में समर्पित ऐसे निष्ठावान त्यागियों के गौरवशाली इतिहास से उज्ज्वल होकर ही यह भारत विश्व का गुरू बना।
    Show book
  • Gumnaam Veshyavritti - cover

    Gumnaam Veshyavritti

    Sneha Singh

    • 0
    • 0
    • 0
    क्या हमने कभी सोचा है कि एक आम सी दिखने वाली लड़की इस दलदल में कैसे उतर जाती है? 
    क्या यह उसकी चाहत होती है — या हमारी व्यवस्था की नाकामी? 
    “।। गुमनाम ।।” एक विचारोत्तेजक लेख है जो भारतीय समाज के उस स्याह हिस्से को उजागर करता है, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं — वेश्यावृत्ति। 
    इस रचना में लेखिका स्नेहा सिंह ने इतिहास, समाज और कानून — तीनों दृष्टिकोणों से वेश्यावृत्ति की जड़ों को तलाशा है। 
    मेसोपोटामिया की सभ्यता से लेकर भारत के सोनागाछी और कमाठीपुरा तक, यह लेख दिखाता है कि देह व्यापार केवल पेशा नहीं, बल्कि परिस्थितियों की उपज है। 
    लेख समाज से सवाल करता है — 
    “जब ताली एक हाथ से नहीं बजती, तो दोष सिर्फ़ औरत का क्यों?” 
    यह लेख केवल आँकड़े नहीं, बल्कि एक सोच है — 
    एक कोशिश यह समझने की कि मजबूरी और नैतिकता के बीच की रेखा कितनी पतली है। 
    “।। गुमनाम ।।” हर उस पाठक के लिए है जो समाज के आईने में झाँकने की हिम्मत रखता है। 
    यह सिर्फ़ वेश्यावृत्ति पर नहीं, बल्कि मानवता की परिभाषा पर लिखा गया एक गहरा चिंतन है।
    Show book