Unisciti a noi in un viaggio nel mondo dei libri!
Aggiungi questo libro allo scaffale
Grey
Scrivi un nuovo commento Default profile 50px
Grey
Iscriviti per leggere l'intero libro o leggi le prime pagine gratuitamente!
All characters reduced
महिमा से महिमा में परिवर्तित: मन-फिराव का वरदान - cover

महिमा से महिमा में परिवर्तित: मन-फिराव का वरदान

Rev. Robert A. Tucker

Casa editrice: Zion Christian Publishers

  • 0
  • 0
  • 0

Sinossi

पुस्तक विवरण
रेव. टकर ने पश्चाताप के उपेक्षित, लेकिन अत्यंत आवश्यक विषय पर एक अध्ययन लिखा है।
अक्सर पश्चाताप को केवल आरंभिक उद्धार अनुभव के समय ही आवश्यक माना जाता है। परंतु,
रेव. टकर दिखाते हैं कि यदि मसीहियों को अपने जीवन के लिए परमेश्वर के पूर्ण उद्देश्य में परिपक्व
होना है, तो उन्हें पवित्र आत्मा को उन क्षेत्रों को प्रकट करने की अनुमति देनी चाहिए जिनमें परिवर्तन
की आवश्यकता है और उनकी अगुवाई का प्रत्युतर देना चाहिए। पवित्र आत्मा का यह कार्य
परमेश्वर के लोगों को बदल देगा ताकि वे उसकी छवि में परिवर्तित होने की अद्भुत
स्वतंत्रता और आनंद में प्रवेश कर सकें!
Disponibile da: 04/10/2024.

Altri libri che potrebbero interessarti

  • Power of tuning (hindi) - secret of alignment - cover

    Power of tuning (hindi) - secret...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    पावर ऑफ टयूनिंग - Secret of Alignment 
    जीवन में शांति, सुख, सफलता, स्वास्थ्य और आनंद को सुनिश्चित करने का सरस नियम तालमेल की शक्ति से अनोखा गिफ्ट खोलें 
    क्या आप जानते हैं आपके लिए एक गिफ्ट सदा मौजूद है? इसे पाकर, आप ऊर्जा और खुशियों से भरा जीवन जी सकते हैं। समस्त सृष्टि में हमारे लिए एक अनोखा गिफ्ट छिपा है। यह केवल उसी को मिलता है, जो कुदरत के साथ टयून्ड है, जो सरस नियम से भली-भाँति परिचित है। 
    यदि आप भी यह गिफ्ट पाने की इच्छा रखते हैं तो यह पुस्तक आपको पूरी मदद करेगी। इसमें बहुत ही सरल और रोजमर्रा के जीवन में लागू करनेवाले ऐसे संकेत (क्लूज़) दिए गए हैं, जिन्हें जानकर आप इस गिफ्ट को आसानी से पा सकते हैं और न केवल अपना बल्कि औरों का जीवन भी खुशियों से भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें जानें- 
    – वे कौन से नियम हैं, जिन्हें जानकर हम सहजता से हर घटना में संतुलन बनाए रख सकते हैं? 
    – वह कौन है, कैसा है, जिससे सीख हासिल कर हम मधुर रिश्तों के साथ स्वास्थ्य और समृद्धिभरा जीवन जी सकते हैं? 
    – ऐसी कौन सी गलत आदतें हैं, जिनके कारण हम इन नियमों से दूर चले जाते हैं? 
    यह पुस्तक आपसे ऐसे गूढ़ रहस्य शेयर करेगी, जिन्हें जानकर आप अपने जीवन को सफल, प्रभावी और अर्थपूर्ण बना पाएँगे। 
    तो आइए, इस अनमोल तोहफे को धीरज के साथ खोलें और देखें यह आपके जीवन में क्या कमाल दिखाता है! 
    Tag: Tune for Success, Harmony Unveiled, Life's Golden Rules, Gifts of Alignment, Balance for Happiness, Healthy Living Insights, Secrets of Well-being, Sirshree's Wisdom Guide, Sirshree's Tejgyan, Life's Profound Clues, Sirshree's Books, Happy Thoughts
    Mostra libro
  • Premanjali - Aadhyatmik Tarike Se Purvajo Ka Sachcha Shraddha Kaise Kare - The Spiritual Healing of Karmic Bondages - cover

    Premanjali - Aadhyatmik Tarike...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    पितृदोष मिटाने की युक्ति से सबकी मुक्ति 
    अपने प्रियजनों को खोने के बाद क्या आपने उनके प्रति मन में डर, पछतावा या अधूरापन महसूस किया है? 
    क्या आप चाहते हैं, जो प्रेम और श्रद्धा आपके हृदय में है, आपके पूर्वजों तक पहुँचे? 
    क्या आप पितृपक्ष से संबंधित कर्मकाण्डों के पीछे का वास्तविक सत्य जानना चाहते हैं? 
    यदि ‘हाँ’ तो यह पुस्तक इसका जवाब है। इसमें जानें: 
    पितृदोष से मुक्ति की समझ 
    कर्मबंधन से मुक्ति पाने के उपाय 
    पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का तरीका 
    पूर्वजों की मुक्ति के लिए ध्यान और प्रार्थना 
    रिश्तों में मधुरता लाने की कला 
    यह पुस्तक केवल धार्मिक या आध्यात्मिक मार्गदर्शिका नहीं बल्कि एक यात्रा है, पूर्णता की ओर। यह आपको आंतरिक शांति और संतुष्टि का अनुभव कराएगी। 
    यदि आप अपने पूर्वजों के प्रति प्रेममयी भावनाएँ अर्पित करना चाहते हैं तो यह पुस्तक आपके लिए है।
    Mostra libro
  • ध्यान की विधि - cover

    ध्यान की विधि

    जॉन रूथन

    • 0
    • 0
    • 0
    असाधारण स्पष्टता वाला एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, जॉन रूथन की द मेथड ऑफ मेडिटेशन एक सरल लेकिन मांग वाली राह को प्रकट करता है जो जीवंत आंतरिक प्रार्थना की ओर ले जाती है, जो पवित्र आत्मा के अभिषेक और सही ढंग से व्यवस्थित इच्छाशक्ति की शक्ति से पोषित होती है। यह कार्य एक पूर्ण शिक्षाशास्त्र प्रस्तुत करता है: हृदय को तैयार करें (अहंकार, विक्षेप और लगाव को दूर करके) और स्वयं को विनम्रता, सतर्कता और आत्म-नियंत्रण के माध्यम से तैयार करें; फिर ठोस “प्रारंभिक अभ्यासों” के साथ प्रार्थना में प्रवेश करें, स्मृति, बुद्धि और इच्छाशक्ति का उपयोग करते हुए; अंत में, समाप्त करें और समीक्षा करें ताकि हर प्रकाश स्थायी संकल्प बन जाए। रूथन सट्टेबाजी से प्रार्थना में संक्रमण की कला सिखाते हैं: वास्तविक भावनाओं को जगाना, वर्तमान स्थिति के अनुकूल व्यावहारिक निर्णय बनाना, ठोस प्रेरणाओं पर आधारित और अनुग्रह द्वारा समर्थित। एक गहन रूप से सन्निहित विधि (सरल प्रश्न, सटीक जांच, सावधानीपूर्वक पुनरावृत्ति) के माध्यम से, यह क्लासिक जीवन को व्यवस्थित करने, गुणों को मजबूत करने और शांति में दृढ़ रहने में मदद करता है। संयम से पढ़ने पर, यह ऑडियोबुक गहरी प्रार्थना और एकीकृत जीवन की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए दैनिक साथी बन जाती है।
    Mostra libro
  • जपजी साहब हिंदी ध्यानआत्मा के लिए यात्रा - अध्यात्म की ओर यात्रा - cover

    जपजी साहब हिंदी ध्यानआत्मा के...

    Thaminder Thamindersinghanand

    • 0
    • 0
    • 0
    1.जपजी साहब : आध्यात्मिकता की ओर यात्रा 
    गुरु ग्रंथ साहिब एक शाश्वत जीवित गुरु है, जो सिक्ख गुरुओं, हिंदू और मुस्लिम संतों की एक काव्य रचना है। यह संकलन उनके माध्यम से समस्त मानव जाति के लिए ईश्वर की ओर से एक उपहार है। गुरु ग्रंथ साहिब का दृष्टिकोण ईश्वरीय न्याय पर आधारित समाज का किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के बिना है। जबकि ग्रंथ हिंदू धर्म और इस्लाम के धर्मग्रंथों को स्वीकार करता है और उनका सम्मान करता है, यह इनमें से किसी भी धर्म के साथ नैतिक सामंजस्य नहीं दर्शाता है। गुरु ग्रंथ साहिब में महिलाओं को पुरुषों के बराबर की भूमिका के साथ बहुत सम्मान दिया जाता है। महिलाओं के पास पुरुषों के समान आत्माएं होती हैं और इस प्रकार मुक्ति प्राप्त करने के समान अवसर के साथ आध्यात्मिकता के उच्च स्तर को प्राप्त करने का समान अधिकार होता है। महिलाएँ प्रमुख धार्मिक सभाओं सहित सभी धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और धर्मनिरपेक्ष गतिविधियों में भाग ले सकती हैं। 
     सिक्ख धर्म समानता, सामाजिक न्याय, मानवता की सेवा और अन्य धर्मों के प्रति सहिष्णुता की वकालत करता है। सिक्ख धर्म का आवश्यक संदेश दैनिक जीवन में करुणा, ईमानदारी, विनम्रता और उदारता के आदर्शों का अभ्यास करते हुए हर समय आध्यात्मिक भक्ति और ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखना है। सिक्ख धर्म के तीन मूल सिद्धांत ध्यान और ईश्वर को याद करना, ईमानदारी से जीने के लिए काम करना और दूसरों के साथ साझा करना है।
    Mostra libro
  • Mrityu uparant jeevan (hindi) - maha jeevan - cover

    Mrityu uparant jeevan (hindi) -...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    यह पुस्तक आपको न सिर्फ मृत्यु का दर्शन करवाती है बल्कि मृत्यु और मृत्यु उपरांत जीवन इस विषय पर समझ भी प्रदान करती है। मृत्यु एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में हर इंसान के मन में कई तरह के सवाल होते हैं और वे सवाल न सुलझने की वजह से वह हमेशा डर-डरकर जीवन जीता है। उसे इस विषय के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं होता और वह कभी इस बारे में खोज करने की कोशिश भी नहीं करता। बचपन से जो मान्यताएँ उसके मन में डाल दी गई हैं, वह उन्हीं मान्यताओं के आधार पर कई बातें मानकर और डर-डरकर जीवन जीता है। प्रस्तुत पुस्तक से मृत्यु की सही समझ पाकर महाजीवन की यात्रा का शुभारंभ करें। 
    Tags: Sirshree, insights on life after death, Happy Thoughts, mortality, Tejgyan perspective on the afterlife, WOW Publishings spiritual books, Understanding the concept of death, Overcoming the fear of death, Exploring life beyond mortality, Nurturing a positive outlook on life, Journey of self-discovery after death, Breaking free from childhood beliefs about mortality
    Mostra libro
  • हिंदी अनुवादित कुरान Hindi Anuvadit Quran - cover

    हिंदी अनुवादित कुरान Hindi...

    मुख़्तार अब्बास नक़वी

    • 0
    • 0
    • 0
    हिंदी अनुवादित कुरान (Hindi Anuvadit Quran) का परिचय 
    हिंदी अनुवादित कुरान इस्लाम धर्म की पवित्रतम पुस्तक "पवित्र कुरान" का हिंदी भाषा में किया गया अनुवाद है। मूल कुरान अरबी भाषा में अवतरित हुई थी, और यह अल्लाह की ओर से भेजा गया अंतिम पैग़ाम है, जो पैग़ंबर मुहम्मद के माध्यम से मानवजाति तक पहुँचाया गया। हिंदी अनुवाद का प्राथमिक उद्देश्य हिंदी भाषी पाठकों, चाहे वे मुस्लिम हों या गैर-मुस्लिम, को कुरान के ज्ञान, मार्गदर्शन और शिक्षाओं से सीधे परिचित कराना है। 
    यह अनुवाद केवल शब्दों का ही रूपांतरण नहीं है, बल्कि इस बात का पूरा प्रयास किया जाता है कि मूल अरबी पाठ के अर्थ, संदर्भ और आध्यात्मिक गहराई को हिंदी के सरल एवं सहज शब्दों में प्रस्तुत किया जाए। अधिकांश अनुवादों में आयतों (वचनों) की व्याख्या और टिप्पणियाँ भी शामिल होती हैं ताकि पाठकों को संदर्भ समझने में सहायता मिले। 
    हिंदी में उपलब्ध कुरान के अनुवाद इस्लाम की मूलभूत शिक्षाओं जैसे एकेश्वरवाद (तौहीद), पुनर्जीवन, नैतिकता, न्याय और मानव सेवा के दरवाज़े खोलते हैं। यह हिंदी भाषी समाज में इस्लामिक ज्ञान को बढ़ावा देने, आपसी समझ को मजबूत करने और लोगों को सीधे ईश्वरीय संदेश तक पहुँचाने का एक Vital माध्यम है। इस प्रकार, हिंदी अनुवादित कुरान धार्मिक जिज्ञासा रखने वाले सभी व्यक्तियों के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित हुई है।
    Mostra libro