Join us on a literary world trip!
Add this book to bookshelf
Grey
Write a new comment Default profile 50px
Grey
Subscribe to read the full book or read the first pages for free!
All characters reduced
हिंदू पौराणिक कहानियाँ - cover

हिंदू पौराणिक कहानियाँ

ईशा रिया

Publisher: mds

  • 0
  • 0
  • 0

Summary

हिंदू धर्म में अनेक पारंपरिक देवी-देवता, धर्म शास्त्र, मान्यताएँ मौजूद हैं। ये सभी तत्त्व रंग-बिरंगी हिंदू संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इंद्र, अग्नि, सोम, वरुण, प्रजापति, सविता, सरस्वती, उषा, पृथ्वी, गणेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण, हनुमान, कार्तिकेय, सूर्य, चंद्र, दुर्गा, पार्वती, लक्ष्मी, शीतला, सीता, राधा, संतोषी, काली—इत्यादि सभी देवी-देवता हिंदू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हैं और इनकी कुल संख्या 33 कोटि बतायी जाती है।
पुराणों के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और शिव सर्वोच्च शक्तिसंपन्न देवता हैं। ये प्रकृति के नियंता हैं। इनकी आज्ञा के बिना यहाँ पत्ता भी नहीं हिलता। एक विशेष बात और—सभी देवी-देवगण के काम बँटे हुए हैं। कोई किसी के क्षेत्र-विशेष में हस्तक्षेप नहीं करता। कार्य के संपादन के लिए सभी को तत्संबंधी शक्तियाँ भी प्रदान की गई हैं। इन सबके अलावा हिंदू धर्म में गाय को भी माता के रूप में पूजा जाता है। यह माना जाता है कि गाय में संपूर्ण 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। अनेक वृक्षों, नदियों, पशु-पक्षियों, पर्वतों आदि को यहाँ ईश्वर मानकर पूजा जाता है। इस प्रकार हिंदू धर्म व्यापक उदार धर्म है। यह शाश्वत धर्म है और इतने देवी-देवता होने के बावजूद एकेश्वरवाद का समर्थक है। हिंदुवादियों का मानना है कि ईश्वर एक ही है, बस नाम अनेक हैं। किसी को पीड़ा पहुँचाना सबसे बड़ा पाप है और परोपकार सबसे बड़ा पुण्य। प्राणि-सेवा ही परमात्मा की सेवा है। हिंदुत्व का वास—हिंदुत्व के मन, संस्कार और परंपराओं में है।
धर्म और मानवता की रक्षार्थ हिंदू देवी-देवताओं ने अनेक अवतार भी लिए हैं। इनमें भगवान् विष्णु के 10 अवतार प्रमुख माने जाते हैं—मत्स्य, कूर्म, वराह, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि (भावी)। कल्कि अवतार भगवान् विष्णु का चौबीसवाँ अवतार है जो वर्तमान कलिकाल के अंत में होना तय है। देश-विदेश में उनके विभिन्न रूपों की पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना की जाती है। धर्म ग्रंथों में यह भी कहा गया है कि देवता अलग-अलग नामवाले हो सकते हैं, लेकिन सब समान रूप से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में हिंदू धर्म की विभिन्न रोचक और जीवन-दर्शक कथाएँ दी गई हैं, जो पाठकों को अवश्य रुचिकर, जीवनोपयोगी और संस्कारपूर्ण लगेंगी।
Available since: 08/19/2022.

Other books that might interest you

  • ध्यान की विधि - cover

    ध्यान की विधि

    जॉन रूथन

    • 0
    • 0
    • 0
    असाधारण स्पष्टता वाला एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, जॉन रूथन की द मेथड ऑफ मेडिटेशन एक सरल लेकिन मांग वाली राह को प्रकट करता है जो जीवंत आंतरिक प्रार्थना की ओर ले जाती है, जो पवित्र आत्मा के अभिषेक और सही ढंग से व्यवस्थित इच्छाशक्ति की शक्ति से पोषित होती है। यह कार्य एक पूर्ण शिक्षाशास्त्र प्रस्तुत करता है: हृदय को तैयार करें (अहंकार, विक्षेप और लगाव को दूर करके) और स्वयं को विनम्रता, सतर्कता और आत्म-नियंत्रण के माध्यम से तैयार करें; फिर ठोस “प्रारंभिक अभ्यासों” के साथ प्रार्थना में प्रवेश करें, स्मृति, बुद्धि और इच्छाशक्ति का उपयोग करते हुए; अंत में, समाप्त करें और समीक्षा करें ताकि हर प्रकाश स्थायी संकल्प बन जाए। रूथन सट्टेबाजी से प्रार्थना में संक्रमण की कला सिखाते हैं: वास्तविक भावनाओं को जगाना, वर्तमान स्थिति के अनुकूल व्यावहारिक निर्णय बनाना, ठोस प्रेरणाओं पर आधारित और अनुग्रह द्वारा समर्थित। एक गहन रूप से सन्निहित विधि (सरल प्रश्न, सटीक जांच, सावधानीपूर्वक पुनरावृत्ति) के माध्यम से, यह क्लासिक जीवन को व्यवस्थित करने, गुणों को मजबूत करने और शांति में दृढ़ रहने में मदद करता है। संयम से पढ़ने पर, यह ऑडियोबुक गहरी प्रार्थना और एकीकृत जीवन की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए दैनिक साथी बन जाती है।
    Show book
  • Hindi Contemporary Audio New Testament – Hindi Contemporary Version - cover

    Hindi Contemporary Audio New...

    Zondervan Zondervan

    • 0
    • 0
    • 0
    Enjoy this voice-only audio recording of the Hindi Contemporary Version™ New Testament, read by one reader. The Hindi Contemporary Version™ offers a faithful rendering of Scripture’s original word order while also delivering the most comprehensive and clear translation of the Bible’s stories and concepts in the Hindi language. 
     
    Show book
  • क़ुरआन - cover

    क़ुरआन

    क़ुरआन

    • 0
    • 0
    • 0
    क़ुरआन का परिचय 
    क़ुरआन इस्लाम धर्म की पवित्रतम और केंद्रीय धार्मिक पुस्तक है। मुसलमानों का दृढ़ विश्वास है कि यह अल्लाह की ओर से भेजा गया अंतिम और सार्वभौमिक संदेश है, जिसकी वह्यी (प्रकाशना) फ़रिश्ते जिब्रील के माध्यम से अंतिम पैग़ंबर, हज़रत मुहम्मद पर लगभग तेईस वर्षों की अवधि में उतारी गई। यह मूल रूप से अरबी भाषा में है और आज तक अपने मूल स्वरूप में सुरक्षित है। 
    क़ुरआन का मुख्य संदेश है अल्लाह की एकता और उसकी इबादत पर बल देना। इसमें मानवजाति को नेकी, भलाई और इंसाफ का मार्ग दिखाया गया है। इसकी शिक्षाओं में आत्म-ज्ञान, नैतिकता, सामाजिक न्याय, दया और परोपकार जैसे सिद्धांत शामिल हैं। क़ुरआन पूर्व के पैग़ंबरों और उनकी समुदायों की कहानियों के माध्यम से भी शिक्षा देता है, ताकि लोग अतीत से सबक ले सकें। 
    यह पवित्र ग्रंथ मुसलमानों के जीवन का पूर्ण मार्गदर्शक है। इसके नियम और सिद्धांत व्यक्तिगत आचरण, पारिवारिक जीवन, सामाजिक व्यवहार और कानूनी मामलों तक में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। क़ुरआन की भाषा और साहित्यिक रचना अद्वितीय मानी जाती है, जिसकी नकल करना असंभव है। दुनिया भर के करोड़ों मुसलमान इसके संदेश को आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन का स्रोत मानते हैं और इसे पवित्र मानते हुए इसका सम्मान करते हैं।
    Show book
  • आत्म-मंथन - A Journey of Inner-self - cover

    आत्म-मंथन - A Journey of Inner-self

    Nimai Bandhu Das

    • 0
    • 0
    • 0
    This audiobook is narrated by an AI Voice.   
    जीवन की भाग-दौड़ में अक्सर हम अपने भीतर की आवाज़ से दूर हो जाते हैं। “आत्म-मंथन” एक ऐसी आध्यात्मिक यात्रा है जो आपको उस खोई हुई पहचान से जोड़ती है। 
    यह ऑडियोबुक सुनने वाले को तीन मूल प्रश्नों से परिचित कराती है — 
    * मैं कौन हूँ? 
    * मेरा लक्ष्य क्या है? 
    * जीवन को सार्थक कैसे बनाऊँ? 
    भगवद्गीता के सिद्धांतों, प्रेरणादायक प्रसंगों, वास्तविक जीवन के उदाहरणों और ध्यान-अभ्यास के सरल उपायों के माध्यम से यह पुस्तक मन, बुद्धि और आत्मा के रहस्यों को उजागर करती है। 
    हर अध्याय आपको एक कदम और अंदर की ओर ले जाता है — 
    * नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण 
    * आत्म-विश्वास और धैर्य की साधना 
    * कर्म, भक्ति और ध्यान का संतुलन 
    * चिंता और तुलना से मुक्ति 
    * जीवन में कृतज्ञता और संतोष का विकास 
    “आत्म-मंथन” केवल एक ऑडियोबुक नहीं, बल्कि स्वयं को पुनः जानने का उपकरण है। जो भी इसे सुनेगा, उसके विचार, निर्णय और दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा। 
    व्यस्त जीवन में मन की शांति और आध्यात्मिक स्थिरता चाहने वालों के लिए यह आदर्श मार्गदर्शक है।
    Show book
  • Ramayan - Bhagwan Ram Ki Katha - cover

    Ramayan - Bhagwan Ram Ki Katha

    Maharshi Valmiki, Tulsidas

    • 0
    • 0
    • 0
    रामायण: भगवान राम की कथा 
    रामायण सिर्फ भगवान राम की कहानी नहीं है, कहानी है अधर्म पर धर्म के विजय की। असत्य पर सत्य के जीत की। कहानी भरत के त्याग और लक्ष्मण के प्रेम की है। कहानी सीता के पत्नीव्रता होने की है। कहानी पिृतभक्त प्रभु श्रीराम की है, जिन्होंने अपने पिता के वचन के लिए राज्य छोड़ दिया और वन को चले गए। श्रीरामजी ने तपस्वी स्त्री अहिल्या को ही तारा परन्तु करोड़ो दुष्टों की बिगड़ी बुद्धि को भी सुधार दिया। प्रभु श्रीराम ने भयानक दण्डक वन को सुहावना बनाया और राक्षसों को समूह का वध कर दिया। श्रीरघुनाथ ने शबरी, जटायु आदि उत्तम सेवकों को ही मुक्ति दी। सुग्रीव और विभीषण को अपने शरण में रखा। श्रीरामचंद्रजी ने कुटुम्ब सहि रावण को युद्ध में मारा, तब सीतासहित अयोध्या में प्रवेश किया। यह रामकथा असुरों की सेना के समान नरकों का नाश करने वाली और साधु रूप देवताओं के कुल का हित करने वाली है। यह रामकथा पाप, सन्ताप और शोक का नाश करने वाले तथा इस लोक और परलोक के प्रिय पालन करने वाले हैं।
    Show book
  • Mrityu uparant jeevan (hindi) - maha jeevan - cover

    Mrityu uparant jeevan (hindi) -...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    यह पुस्तक आपको न सिर्फ मृत्यु का दर्शन करवाती है बल्कि मृत्यु और मृत्यु उपरांत जीवन इस विषय पर समझ भी प्रदान करती है। मृत्यु एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में हर इंसान के मन में कई तरह के सवाल होते हैं और वे सवाल न सुलझने की वजह से वह हमेशा डर-डरकर जीवन जीता है। उसे इस विषय के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं होता और वह कभी इस बारे में खोज करने की कोशिश भी नहीं करता। बचपन से जो मान्यताएँ उसके मन में डाल दी गई हैं, वह उन्हीं मान्यताओं के आधार पर कई बातें मानकर और डर-डरकर जीवन जीता है। प्रस्तुत पुस्तक से मृत्यु की सही समझ पाकर महाजीवन की यात्रा का शुभारंभ करें। 
    Tags: Sirshree, insights on life after death, Happy Thoughts, mortality, Tejgyan perspective on the afterlife, WOW Publishings spiritual books, Understanding the concept of death, Overcoming the fear of death, Exploring life beyond mortality, Nurturing a positive outlook on life, Journey of self-discovery after death, Breaking free from childhood beliefs about mortality
    Show book