Join us on a literary world trip!
Add this book to bookshelf
Grey
Write a new comment Default profile 50px
Grey
Subscribe to read the full book or read the first pages for free!
All characters reduced
हिंदू देवी-देवताओं के अवतार की कहानियाँ - cover

हिंदू देवी-देवताओं के अवतार की कहानियाँ

ईशा रिया

Publisher: mds

  • 0
  • 0
  • 0

Summary

हिंदू धर्म में देवी-देवता रंग-बिरंगी हिंदू संस्कृति के अभित्र अंग हैं। वैदिक काल के मुख्य देवता हैं - इंद्र, अग्नि, सोम, वरुण, प्रजापति, सविता और देवियाँ सरस्वती, उषा, पृथ्वी, इत्यादि। बाद के हिंदू धर्म में कई अवतारों के रूप में नए देवी-देवता आए जैसे-गणेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण, हनुमान, कार्तिकेय, सूर्य, चंद्र आदि और देवियाँ जिन्हें माता कहा जाता है जैसे - दुर्गा, पार्वती, लक्ष्मी, शीतला, सीता, राधा, संतोषी, महाकाली इत्यादि। ये सभी देवी-देवता पुराणों में उल्लिखित हैं और इनकी कुल संख्या 33 कोटि बतायी जाती है।
पुराणों के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और शिव सर्वोच्च शक्तिसंपन्न देवता हैं और त्रिमूर्ति के सदस्य हैं। ये प्रकृति के नियंता हैं। इनकी आज्ञा के बिना यहाँ पत्ता भी नहीं हिलता। एक विशेष बात और - सभी देवी-देवता के काम बँटे हुए हैं। कोई किसी के क्षेत्र-विशेष में हस्तक्षेप नहीं करता। कार्य के संपादन के लिए सभी को तत्संबंधी शक्तियाँ भी प्रदान की गई हैं। इन सबके अलावा हिंदू धर्म में गाय को भी माता के रूप में पूजा जाता है। यह माना जाता है कि गाय में संपूर्ण 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। अनेक वृक्षों, नदियों, पशु-पक्षियों, पर्वतों आदि को यहाँ ईश्वर मानकर पूजा जाता है।
धर्म और मानवता की रक्षार्थ हिंदू देवी-देवताओं ने अनेक अवतार भी लिए हैं। इनमें भगवान् विष्णु के 10 अवतार प्रमुख माने जाते हैं - मत्स्य, कूर्म, वराह, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि। कल्कि अवतार भगवान् विष्णु का चौबीसवाँ अवतार है जो वर्तमान कलिकाल के अंत में होना तय है। देश-विदेश में उनके विभिन्न रूपों की पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना की जाती है। धर्म ग्रंथों में यह भी कहा गया है कि देवता अलग-अलग नामवाले हो सकते हैं, लेकिन सब समान रूप से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं की उत्पत्ति की कथाएँ दी गई हैं। कुछ कथाओं में आपस में साम्यता भी हो सकती है। आशा है, पाठकों को रुचिकर और ज्ञानवर्द्धक लगेंगी।
Available since: 08/30/2022.

Other books that might interest you

  • Sadaa Shiva - Mahadev Shiv Drushti Rahasya (Hindi) - cover

    Sadaa Shiva - Mahadev Shiv...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    शव से महावनदेव तक की यात्रा 
    शिव को अगर जानना है तो उनसे जुड़ी कथाओं, उनके विभिन्न रूपों और गुणों को भी समझना होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रस्तुत ग्रंथ में शिव की कुछ प्रचलित कथाओं और महा वन देव शिव के विभिन्न स्वरूपों को, जो एक (वन) हैं, बहुत सरल ढंग से समझाया गया है, जिसमें आप जानेंगे- 
    * शिव वास्तव में कौन है? 
    * क्या महादेव और वन देव एक ही है? 
    * शिव आकारी निराकार है या निराकारी आकार? 
    * शिव का ओपन सीक्रेट क्या है? 
    * शिव की शक्ति कौन है और उस शक्ति का क्या रहस्य है? 
    * शिव की गंगा में कैसे नहाएँ? 
    * शिव का श्रृंगार किस संदेश का प्रतीक है? 
    * शिव के प्रचलित स्वरूपों जैसे गंगाधर, नीलकंठ, अर्धनारीश्वर, नटराज, रूद्र और महादेव में कौन से गुण और सीख छिपी है? ये सभी अलग-अलग होकर भी एक कैसे हैं? 
    * शिव लिंग, पीठिका, नंदी, जल का लोटा, भोग (भाँग, धतुरा आदि) सर्प, ओंकार, त्रिनेत्र इत्यादि का क्या अर्थ और महत्त्व है? 
    * ब्रह्मा-विष्णु-महेश की एनालॉजी हमें क्या सिखा रही है? 
    इनके अतिरिक्त इस ग्रंथ में शिव-शक्ति से जुड़ी, आंतरिक रहस्यों से भरी कथाओं का संकलन किया गया है। इनके पठन से अध्यात्म की गहरी समझ प्राप्त की जा सकती है। इन्हें जीवन में उतारकर निश्चित ही आप भी उस अवस्था में पहुँचकर आनंद से गा सकेंगे- चिदानंद रूपः शिवोहम शिवोहम…!
    Show book
  • शिव के पवित्र नाम – 20 नाम 20 कथाएँ - cover

    शिव के पवित्र नाम – 20 नाम 20 कथाएँ

    Vahinji

    • 0
    • 0
    • 0
    शिव के 20 पवित्र नामों की महिमा और उनके पीछे छिपी गूढ़ कथाओं को जानिए। 
    यह विशेष हिंदी ऑडियोबुक आपको भगवान शिव के 20 दिव्य रूपों की यात्रा पर ले जाती है। हर अध्याय एक अलग नाम को समर्पित है – उसका अर्थ, पौराणिक संदर्भ और उसमें छिपी आध्यात्मिक शिक्षा को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। 
    शामिल अध्याय: 
    महादेव, नटराज, शंकर, भैरव, रुद्र, पशुपतिनाथ, चंद्रशेखर, गंगाधर, अर्धनारीश्वर, नीलकंठ, त्रिपुरांतक, हर, कैलाशपति, भोलेनाथ, दक्षिणामूर्ति, त्रिनेत्र, महाकाल, मृत्युंजय, सोमेश्वर, विश्वनाथ 
    इस पुस्तक का विचार भगवान शिव की रहस्यमयी छवि के प्रति गहरी श्रद्धा से उत्पन्न हुआ था। उनके बहुमुखी व्यक्तित्व, जो उनके कई नामों में परिलक्षित होता है, भक्तों, विद्वानों और कहानीकारों के लिए समान रूप से आकर्षण का स्रोत रहा है। प्रत्येक नाम एक कहानी, एक सबक और एक कालातीत सत्य का प्रतीक है, जो ईश्वर को मानवीय अनुभव से जोड़ता है। 
    बीस कहानियों का यह संग्रह शिव की सार्वभौमिकता का जश्न मनाने का एक प्रयास है। यह उनके विभिन्न रूपों - विस्मयकारी और मनमोहक - और पौराणिक कथाओं और जीवन में उनके महत्व को दर्शाता है। इन कहानियों के माध्यम से, मेरा उद्देश्य शिव के पवित्र नामों को जीवंत करना है, पाठकों को उनकी ब्रह्मांडीय लीला और हमारे लिए उनके ज्ञान की एक झलक प्रदान करना है। 
    इस पुस्तक को लिखना मेरे लिए एक आध्यात्मिक यात्रा रही है, जो अंतर्दृष्टि, चुनौतियों और आश्चर्य के क्षणों से भरी हुई है। मुझे उम्मीद है कि यह आपके लिए प्रेरणा, चिंतन और खुशी का स्रोत बनेगी। शिव की कहानियाँ आपको ईश्वर और खुद की गहरी समझ की ओर ले जाएँ।
    Show book
  • क़ुरआन - cover

    क़ुरआन

    क़ुरआन

    • 0
    • 0
    • 0
    कुरआन इस्लाम धर्म की पवित्रतम और मूल धार्मिक पुस्तक है। मुसलमानों का मानना है कि यह अल्लाह का वचन है जो फरिश्ते जिब्रील के द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर उतारा गया। इसकी वह्य (अवतरण) की प्रक्रिया लगभग 23 वर्षों में पूरी हुई, पहले मक्का में और बाद में मदीना में। 
    कुरआन 114 अध्यायों में विभाजित है, जिन्हें सूरा कहा जाता है। प्रत्येक सूरा आयतों (पदों) से मिलकर बना है। सूरा अल-फातिहा (प्रारंभ) पहला सूरा है, और सूरा अन-नस अंतिम। कुरआन की व्यवस्था लंबे सूरों से शुरू होकर छोटे सूरों की ओर जाती है। 
    कुरआन का केंद्रीय संदेश एक ईश्वर (अल्लाह) में विश्वास, पुनर्जीवन और अंतिम न्याय पर जोर देता है। इसमें पिछले पैगंबरों की कहानियाँ, जैसे इब्राहीम, मूसा और ईसा की कथाएँ भी शामिल हैं, ताकि लोगों के लिए शिक्षा ली जा सके। यह नैतिकता, न्याय, दया और मानव अधिकारों के सिद्धांत भी स्थापित करता है। 
    मुसलमानों का मानना है कि कुरआन अपनी मूल अरबी भाषा में एक चमत्कार है और यह अक्षरशः अल्लाह का कथन है। इसकी भाषा और साहित्यिक शैली को दोहराने में असमर्थ होना इसकी दिव्यता का प्रमाण माना जाता है। नमाज़ की पाठ अरबी भाषा में ही की जाती है। 
    कुरआन मुसलमानों के जीवन का मार्गदर्शन है, जो धर्म, कानून और नैतिकता के सिद्धांत प्रदान करता है। यह कुरआन और पैगंबर मुहम्मद की सुन्नत (पदचिन्ह) इस्लामी कानून (शरिया) की नींव बनाते हैं। आज, दुनिया भर के मुसलमान इसे पवित्र मानते हैं और इसका अध्ययन, पाठ और पालन करते हैं, जिससे यह दुनिया में सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक बन गई है।
    Show book
  • पवित्र कुरान - cover

    पवित्र कुरान

    रोहिदास सानप

    • 0
    • 0
    • 0
    पवित्र कुरान: एक परिचय 
    पवित्र कुरान इस्लाम धर्म की केंद्रीय धार्मिक पुस्तक है, जिसे मुसलमान अल्लाह की अंतिम और अटूट वाणी मानते हैं। यह वह divine kitab है जो लगभग 23 वर्षों की अवधि में अल्लाह के फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा इस्लाम के अंतिम पैग़ंबर, हज़रत मुहम्मद को revealed किया गया। 
    कुरान मानवजाति के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में अवतरित हुई। इसमें 114 अध्याय हैं, जिन्हें सूरह कहा जाता है। इसके प्रमुख विषयों में अल्लाह की एकता, पुनर्जीवन, न्याय के दिन का विश्वास, नैतिकता, इबादत के तरीके और पिछले पैग़ंबरों की कहानियाँ शामिल हैं। 
    यह न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि जीवन के हर पहलू - सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक और आध्यात्मिक - के लिए एक code of conduct प्रस्तुत करती है। कुरान का संरक्षण अपने मूल अरबी भाषा में आज तक ज्यों का त्यों बना हुआ है, जो इसकी विशिष्टता है। दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों के लिए, कुरान जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश और शाश्वत सत्य है।
    Show book
  • आई लव हेट स्टोरी - cover

    आई लव हेट स्टोरी

    Anurag Kumar Genius

    • 0
    • 0
    • 0
    होटल के रूम में एक लाश पड़ी थी। खून से सराबोर! बेरहम हत्यारा धुआं उगलती रिवाल्वर लिए लाश के सिर पर सवार खड़ा था। एक नहीं बल्कि उस हत्या के कई गवाह भी कमरे में मौजूद थे। हत्यारे ने गोली मारकर जिंदा शख्स को डेड बॉडी में क्यों बदला यह भी साफ था। हत्यारा कौन है, लाश किसकी है– सब सामने था फिर भी खुद को खूब तेज-तर्रार समझने वाला पुलिस इंस्पेक्टर अनोखेलाल भौचक्का खड़ा था। उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था। 
    अनुराग कुमार जीनियस का थ्रिल, सस्पेंस और रोमांच से भरा नया उपन्यास ।
    Show book
  • क़ुरआन - cover

    क़ुरआन

    क़ुरआन

    • 0
    • 0
    • 0
    क़ुरआन का परिचय 
    क़ुरआन इस्लाम धर्म की पवित्रतम और केंद्रीय धार्मिक पुस्तक है। मुसलमानों का दृढ़ विश्वास है कि यह अल्लाह की ओर से भेजा गया अंतिम और सार्वभौमिक संदेश है, जिसकी वह्यी (प्रकाशना) फ़रिश्ते जिब्रील के माध्यम से अंतिम पैग़ंबर, हज़रत मुहम्मद पर लगभग तेईस वर्षों की अवधि में उतारी गई। यह मूल रूप से अरबी भाषा में है और आज तक अपने मूल स्वरूप में सुरक्षित है। 
    क़ुरआन का मुख्य संदेश है अल्लाह की एकता और उसकी इबादत पर बल देना। इसमें मानवजाति को नेकी, भलाई और इंसाफ का मार्ग दिखाया गया है। इसकी शिक्षाओं में आत्म-ज्ञान, नैतिकता, सामाजिक न्याय, दया और परोपकार जैसे सिद्धांत शामिल हैं। क़ुरआन पूर्व के पैग़ंबरों और उनकी समुदायों की कहानियों के माध्यम से भी शिक्षा देता है, ताकि लोग अतीत से सबक ले सकें। 
    यह पवित्र ग्रंथ मुसलमानों के जीवन का पूर्ण मार्गदर्शक है। इसके नियम और सिद्धांत व्यक्तिगत आचरण, पारिवारिक जीवन, सामाजिक व्यवहार और कानूनी मामलों तक में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। क़ुरआन की भाषा और साहित्यिक रचना अद्वितीय मानी जाती है, जिसकी नकल करना असंभव है। दुनिया भर के करोड़ों मुसलमान इसके संदेश को आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन का स्रोत मानते हैं और इसे पवित्र मानते हुए इसका सम्मान करते हैं।
    Show book