¡Acompáñanos a viajar por el mundo de los libros!
Añadir este libro a la estantería
Grey
Escribe un nuevo comentario Default profile 50px
Grey
Suscríbete para leer el libro completo o lee las primeras páginas gratis.
All characters reduced
ज़ुबानी जंग - cover

ज़ुबानी जंग

Surjeet Kumar

Editorial: Surjeet Kumar

  • 0
  • 0
  • 0

Sinopsis

जंग कौन पसंद करता है ? बहस किसे पसंद है ? किसी बात पर, उलझ कर क्या मिलेगा ? इन सभी सवालों का जवाब सकारात्मक तो नहीं है, लेकिन कई बार ऐसे हालात पैदा हो जाते है कि, जीवन जंग का मैदान सा लगने लगता है; और जंग चाहे हथियारों से लड़नी पड़े या ज़ुबान पीछे नहीं हटना चाहिए। सवाल उठाने वाले को प्रत्येक सवाल का जवाब कभी कटुता के साथ, तो कभी वाकपटुता के साथ देना चाहिए। चाहे वो सवाल हमारे अंतर्मन के हो, या फिर शत्रुओं के हो, या किसी उस व्यक्ति के हो, जिसे दूसरों को परेशान देख कर आनन्द की अनुभूति होती है। इन्हीं सब उलझनों को कविताओं के माध्यम से सुलझाते हुए अपनी एक और पुस्तक आप सब को समर्पित कर रहा हूँ।
Disponible desde: 02/06/2022.
Longitud de impresión: 48 páginas.

Otros libros que te pueden interesar

  • Paisa Raasta Hai Manjil Nahi (Hindi) - Secrets Of Money - cover

    Paisa Raasta Hai Manjil Nahi...

    A Happy Thoughts Initiative

    • 0
    • 0
    • 0
    समृद्धि का रहस्य समृद्धि का रहस्य 
    आप क्या मानते हैं… 
    * पैसा कमाना कठिन है या आसान है। 
    * ज़्यादा कमानेवाले अमीर होते हैं या पैसा बचानेवाले अमीर होते हैं। 
    * हाथ में खुजली होने से पैसा मिलता है या हाथों के कर्म से पैसा आता है। 
    * जिसे ज्यादा पैसा होगा, वह कम आध्यात्मिक होगा या जिसे कम पैसा होगा वह अधिक आध्यात्मिक होगा। 
    * पैसा शैतान है या भगवान है। 
    * पैसा हाथ का मैल है या हाथ की शोभा है। 
    * पैसा लेकर लोग वापस नहीं करते हैं या जितना देते हैं उतना बढ़ता है। 
    * पैसा, आनंद, समय इत्यादि कम है, बाँट नहीं सकते या सब कुछ भरपूर है। 
    * पैसा आते ही दोस्त दुश्मन बन जाते हैं या दोस्त बढ़ जाते हैं। 
    * ज़्यादा पैसा ज़्यादा समस्या या ज़्यादा पैसा ज़्यादा सुविधा। 
    * पैसे से हम सब कुछ खरीद सकते हैं या पैसे से प्रेम और खुशी नहीं खरीदी जा सकती। 
    पैसे की मान्यताओं को अपने अंदर टटोलने के बाद यह समझें कि जितनी गलत मान्यताएँ आपके भीतर होंगी, समृद्धि आपसे उतनी ही दूर होगी। जो लोग समृद्धि पाना चाहते हैं, वे कभी पैसों के मामले में लापरवाही नहीं बरतते। वे पैसे की समस्या का यह सूत्र जानते हैपैसे की समस्या = लापरवाही + सुस्ती + गलत आदतें – समझ 
    आप इस सूत्र को प्रस्तुत पुस्तक में और गहराई से समझ पाएँगे। पैसे की संपूर्ण समझ प्रदान करनेवाली इस पुस्तक का अवश्य लाभ लें।… 
    रुका हुआ पैसा उसी तरह बन जाता है 
    जैसे रुका हुआ पानी। 
    ऐसे पानी से दुर्गंध आने लगती है।
    Ver libro
  • चाणक्य नीति: जीवन बदलने वाले सूत्र - cover

    चाणक्य नीति: जीवन बदलने वाले सूत्र

    Sweet Audible

    • 0
    • 0
    • 0
    This audiobook is narrated by an AI Voice.   
    भूमिका: 
    कहते हैं— “समय बदलने वाले दो ही व्यक्ति हुए… एक, जिसने संसार को बदला। दूसरा, जिसने स्वयं को बदला।” 
    और इन्हीं महान व्यक्तियों में से एक थे— आचार्य चाणक्य। 
    उनकी नीतियाँ सिर्फ राजनीति की पुस्तकें नहीं हैं— वे जीवन बदलने की विज्ञान हैं। आज, इस एक घंटे की यात्रा में, हम चाणक्य की नीतियों को आधुनिक जीवन से जोड़ेंगे— आपके करियर, रिश्तों, नेतृत्व, सफलता और आत्मबल को दिशा देने के लिए। 
    चलिए शुरू करते हैं… ज्ञान की इस अद्भुत यात्रा को। 
    सूची: 
    भूमिका 
    अध्याय 1 – स्वयं पर विजय ही सबसे बड़ी विजय 
    अध्याय 2 – संगत – सफलता का सबसे तेज़ और शक्तिशाली शॉर्टकट 
    अध्याय 3 – गुप्तता – चाणक्य का सबसे शक्तिशाली जीवन-रहस्य 
    अध्याय 4 – समय — जीवन का सबसे बड़ा धन और सबसे शक्तिशाली हथियार 
    अध्याय 5 – निर्णय लेने की कला — नेतृत्व का चाणक्य सूत्र 
    अध्याय 6 – शत्रु — अदृश्य, आंतरिक और बाहरी 
    अध्याय 7 – धन, सफलता और नैतिकता 
    अध्याय 8 – आत्मशक्ति — चाणक्य की अंतिम और सर्वोच्च शिक्षा 
    Title: चाणक्य नीति: जीवन बदलने वाले सूत्र 
    Genre: Motivational, Educational 
    Language: Hindi 
    Format: Mp3 
    Duration: 57 Min 
    This motivational Audiobook Written, Narrated and Published by: Sweet Audible (2025) 
    Download our Audiobooks from: ⁠https://audible.sweetaudible.com/
    Ver libro
  • Aaj Ke Yug Ki - Dastaan-E-Yayaati - Lunch Lust Love And Light - cover

    Aaj Ke Yug Ki -...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    स्वस्वरूप की यात्रा 
    क्या जीवन सिर्फ जन्म, अनुभव और मृत्यु तक ही सीमित है? या इसके पार भी कोई ऐसी यात्रा है, जो आपको अपने असली स्वरूप से मिलवाती है? 
    ‘दास्तान-ए-ययाति’ आंतरिक यात्रा की कहानी है, जहाँ हर मोड़ अंतरात्मा को झंझोड़ता है, हर किरदार आपको खुद से मिलवाता है। 
    यह उपन्यास जीवन की व्यर्थताओं पर सवाल उठाता है कि कैसे हम इंद्रियों के मोह, अहंकार और स्वार्थ की जंज़ीरों से बँधे रहते हैं। परंतु इस जाल से बाहर निकलने का रास्ता भी उपलब्ध है और यहीं है। 
    यह उपन्यास सिर्फ एक कहानी नहीं, एक आत्मिक अनुभव है। जिसे पढ़ते-पढ़ते आप खुद को नए सवालों में घिरा पाएँगे और उन्हीं सवालों में उत्तर भी खोज लेंगे। 
    अगर आप जीवन के ऊपरी आवरण से हटकर, उसकी गहराई को समझना चाहते हैं तो यह उपन्यास आपके लिए दर्पण है और एक मार्ग भी। इस बार उपन्यास नहीं, खुद को पढ़िए।
    Ver libro
  • शराब की लत हिंदी में Alcohol addiction in hindi: शराब की लत को कैसे रोकें और रिकवर करें - cover

    शराब की लत हिंदी में Alcohol...

    Charlie Mason

    • 0
    • 0
    • 0
    शराब एक अद्भुत चीज है। इसे दोनों अच्छे और बुरे उत्सव मानाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है! 
    इसका उपयोग किसी के अच्छे भाग्य या बेहतर भविष्य के लिए किया जा सकता है और बेहतर भविष्य के लिए आशा की जा सकती है। इसका उपयोग प्यार करने की अभिव्यक्ति में किया जा सकता है या एक मुश्किल काम के सप्ताह के अंत में आराम के पल का आनंद लेने के लिए किया जा सकता है। 
    लेकिन शराब एक बुरी चीज भी हो सकती है। शराब मस्तिष्क क्षति, दिल की समस्याओं और स्ट्रोक का कारण बन सकती है। शराब से लीवर खराब हो सकता है। शराब से ड्राइविंग करने पर एक्सीडेंट हो सकता है और मौत भी हो सकती है। 
    शराब कुछ लोगों के लिए ऐसी समस्या क्यों है और दूसरों के लिए अभी भी कोई समस्या नही है। लेकिन तथ्य यह है कि कुछ लोगों के लिए शराब एक ऐसी समस्या है, जिसके जीवन पर खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। कुछ लोग शराब के इतने आदी हो जाते हैं कि वे नौकरी, परिवार, दोस्त-सब कुछ खो देते हैं। और फिर भी, वे पीना जारी रखते हैं। 
    इन लोगों को शराबी कहा जाता है, और यह पुस्तक उनके लिए ही लिखी गई है। शराबी को एक बीमारी होती है, जिसे शराब की लत कहा जाता है, और इस बीमारी के साथ किसी और की तरह ही उन्हें भी मदद की ज़रूरत होती है। 
    समस्या यह है कि शराबी को आमतौर पर अंत में पता चलता है कि उन्हें समस्या है, बहुत कम इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन शराबी को अपनी समस्या की गहराई को स्वीकार करने के लिए तैयार होना चाहिए और उसके लिए मदद मांगना चाहिए। कोई भी शराबी किसी के कहने पर शराब पीना नहीं छोड़ सकता; उन्हें स्वयं ही उसके लिए कोशिश करनी होगी। 
    यह पुस्तक किसी के लिए भी मार्गदर्शक हो सकती है जो अंत में उन समस्याओं को स्वीकार करने के लिए तैयार है जो शराब की लत का कारण होती है और रिकवरी शुरू करने के लिए आवश्यक मदद को स्वीकार करने के लिए तैयार होते हैं। जो कोई भी शराब के साथ एक समस्या के अस्तित्व को स्वीकार करने के लिए तैयार है उसे इस पुस्तक की आवश्यकता है। यह सब कुछ शराबी के लिए एक गाइड है।
    Ver libro
  • हम स्वयं अपने ईश्वर हैं - cover

    हम स्वयं अपने ईश्वर हैं

    Ho Trung Le

    • 0
    • 0
    • 0
    क्या होगा अगर आप सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि अपने ब्रह्मांड के निर्माता हों? "वी आर अवर ओन गॉड्स" (हम सब खुद के भगवान हैं) आपको उस अद्भुत यात्रा पर ले जाती है जहाँ आपकी कल्पना और वास्तविकता एक दूसरे से गहराई से जुड़ी होती हैं। यह किताब न केवल विचारों और सपनों की शक्ति को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि हम अपनी सोच, अपनी भावनाओं और अपनी आंतरिक दुनिया के माध्यम से अपने वास्तविक जीवन के ब्रह्मांड को कैसे बना सकते हैं। 
    इस पुस्तक में आप जानेंगे कि: 
    आपके विचार और सपने कैसे अनदेखे ब्रह्मांडों का बीज बनते हैं। 
    मल्टीवर्स, क्वांटम भौतिकी और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम। 
    अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक निर्माता की तरह कैसे सोचा और जिया जाए। 
    सामूहिक रचना की शक्ति और कैसे हमारी साझा कल्पनाएँ पूरे ब्रह्मांड को प्रभावित करती हैं। 
    जीवन, मृत्यु, पीड़ा और आनंद को एक नए दृष्टिकोण से कैसे समझा जाए। 
    नए ब्रह्मांडों में "क्वांटम जंप" करके अनंत संभावनाओं का अनुभव कैसे किया जाए। 
    यह किताब सिर्फ़ दार्शनिकों या सपने देखने वालों के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो अपने जीवन की कहानी के लेखक बनने का साहस रखता है। यह आपको न केवल आपकी सृजनात्मक शक्तियों का एहसास कराती है, बल्कि यह आपके अंदर के देवता को जगाने, अपनी कहानी को फिर से लिखने और अपने मल्टीवर्स में साहसिक कदम उठाने का मार्ग दिखाती है। 
    "वी आर अवर ओन गॉड्स" पढ़ते समय आप खुद से पूछेंगे: क्या मैं केवल जीवन का दर्शक हूँ, या मैं अपने ब्रह्मांड का निर्माता भी हूँ? हर अध्याय, हर कहानी, और हर विचार आपको इस खोज की दिशा में आगे बढ़ाएगा। 
     
    Ver libro
  • Power of tuning (hindi) - secret of alignment - cover

    Power of tuning (hindi) - secret...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    पावर ऑफ टयूनिंग - Secret of Alignment 
    जीवन में शांति, सुख, सफलता, स्वास्थ्य और आनंद को सुनिश्चित करने का सरस नियम तालमेल की शक्ति से अनोखा गिफ्ट खोलें 
    क्या आप जानते हैं आपके लिए एक गिफ्ट सदा मौजूद है? इसे पाकर, आप ऊर्जा और खुशियों से भरा जीवन जी सकते हैं। समस्त सृष्टि में हमारे लिए एक अनोखा गिफ्ट छिपा है। यह केवल उसी को मिलता है, जो कुदरत के साथ टयून्ड है, जो सरस नियम से भली-भाँति परिचित है। 
    यदि आप भी यह गिफ्ट पाने की इच्छा रखते हैं तो यह पुस्तक आपको पूरी मदद करेगी। इसमें बहुत ही सरल और रोजमर्रा के जीवन में लागू करनेवाले ऐसे संकेत (क्लूज़) दिए गए हैं, जिन्हें जानकर आप इस गिफ्ट को आसानी से पा सकते हैं और न केवल अपना बल्कि औरों का जीवन भी खुशियों से भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें जानें- 
    – वे कौन से नियम हैं, जिन्हें जानकर हम सहजता से हर घटना में संतुलन बनाए रख सकते हैं? 
    – वह कौन है, कैसा है, जिससे सीख हासिल कर हम मधुर रिश्तों के साथ स्वास्थ्य और समृद्धिभरा जीवन जी सकते हैं? 
    – ऐसी कौन सी गलत आदतें हैं, जिनके कारण हम इन नियमों से दूर चले जाते हैं? 
    यह पुस्तक आपसे ऐसे गूढ़ रहस्य शेयर करेगी, जिन्हें जानकर आप अपने जीवन को सफल, प्रभावी और अर्थपूर्ण बना पाएँगे। 
    तो आइए, इस अनमोल तोहफे को धीरज के साथ खोलें और देखें यह आपके जीवन में क्या कमाल दिखाता है! 
    Tag: Tune for Success, Harmony Unveiled, Life's Golden Rules, Gifts of Alignment, Balance for Happiness, Healthy Living Insights, Secrets of Well-being, Sirshree's Wisdom Guide, Sirshree's Tejgyan, Life's Profound Clues, Sirshree's Books, Happy Thoughts
    Ver libro