Unisciti a noi in un viaggio nel mondo dei libri!
Aggiungi questo libro allo scaffale
Grey
Scrivi un nuovo commento Default profile 50px
Grey
Iscriviti per leggere l'intero libro o leggi le prime pagine gratuitamente!
All characters reduced
मुझे फल और सब्जियां खाना पसंद है - cover

मुझे फल और सब्जियां खाना पसंद है

Shelley Admont, KidKiddos Books

Casa editrice: KidKiddos Books

  • 0
  • 0
  • 0

Sinossi

छोटे खरगोश जिम्मी को कैंडी खाना बहुत पसंद है| एक दिन वह अलमारी में छुपा कर रखा गया कैंडी का एक थैला ढूँढने के लिए चुपके से रसोईघर में घुस गया| वह उस थैले तक पहुँचने ही वाला था, कि अचानक क्या हुआ? यह तो आपको सुन्दर चित्रों से सजी इस रोचक कहानी को पढ़ने के बाद ही पता चलेगा| उस दिन के बाद से उसने अपनी खाने को आदतों को सुधार लिया और अब तो वह सारे फल और सब्जियाँ भी खाता है| 
Disponibile da: 20/01/2023.
Lunghezza di stampa: 34 pagine.

Altri libri che potrebbero interessarti

  • समाज एक नज़र में - cover

    समाज एक नज़र में

    वेद प्रकाश शर्मा

    • 0
    • 0
    • 0
    इस पुस्तक का उद्देश्य सभी पाठकों को आज के युवा युवती को जागरूक करना और समाज में देहांत में हो रहे घटनाओं के बारे में जागरूक करना है  
    और सभी को उन समस्याओं से लड़ने उनको समझना उनका समाधान करने के बारे में बताया गया है इस पुस्तक के अंदर बहुत ही गहरी और विवेकशील मुद्दों को रखा गया है तथा समाज को एक आईना दिखाने का काम किया गया है यह अनोखा और विचारणीय विषय पर लिखना का नया प्रयास है बहुत से अध्याय को पाठकों के ऊपर छोड़ गया है वह अपने विवेक से उनका उत्तर हमें दें हमें आपका उत्तर का भी इंतजार रहेगा।  
    धन्यवाद  
    लेखक और शायर विजय मलिक अटैला
    Mostra libro
  • अंतहीन - cover

    अंतहीन

    Rajeev Kejriwal

    • 0
    • 0
    • 0
    कलकत्ता में जन्मे, जिसे अक्सर भारत की साहित्यिक राजधानी माना जाता है, राजीव केजड़ीवाल पेशे से एक उद्योगपति हैं, परंतु दिल से एक लेखक हैं। बचपन में ही उनके लेखन के प्रति प्रेम की शुरुआत हुई, जिसे उनकी उत्साही पठन की आदतों ने पोषित किया। समय के साथ, उनके व्यक्तिगत अनुभव और भावनाएँ शब्दों में ढल गईं, जिन्होंने उनकी कविता यात्रा को आकार दिया। प्रारंभ में केवल शौक के रूप में शुरू हुई यह यात्रा, दोस्तों और परिवार की सराहना से गति पकड़कर अंततः प्रकाशित संग्रहों में परिवर्तित हुई। उनकी लेखन शैली संक्षिप्त, स्पष्ट और अत्यंत भावनात्मक है, जिसमें प्रेम, हास्य, व्यंग्य और आत्मचिंतन के विषयों को खूबसूरती से बुना गया है।
    Mostra libro
  • Saahi & Sudheer - cover

    Saahi & Sudheer

    Yogita Warde

    • 0
    • 0
    • 0
    "साही '&' सुधीर" दोस्ती, प्रेम और आकर्षण पर आधारित उपन्यास है। यह उपन्यास सभी पीढ़ियों को अपने समय, जीवन और कहानी से वाकिफ कराता है, यह एक प्यारी-सी कहानी है जिसमें साही और सुधीर बचपन के दोस्त हैं। सुधीर पेंटिंग बनाता है और साही लेखिका है, जब साही सुधीर के जीवन में आयी तब उसने अपने जीवन में कई बदलाव महसूस किए। दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन कुछ समय बाद सुधीर और साही दोनों को एहसास होता है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है। 
    फिर क्या होता है? क्या वे फिर कभी मिलेंगे? क्या वे अपने प्यार का इजहार करेंगे? क्या पेंटिंग और लेखन दोनों का आपस में जुड़ पाते हैं? ऐसे बहुत से सवाल हैं और जवाब के लिए आपको "साही '&' सुधीर" उपन्यास पढ़ना होगा। 
    यह उपन्यास आपके दैनिक जीवन के साथ आसानी से जुड़ सकता है। इस उपन्यास में स्कूली जीवन, दोस्ती और अलगाव के कई उतार-चढ़ाव शामिल हैं जो हर किसी को यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि अब आगे क्या होगा। 
    हिंदी साहित्य में लेखिका की यह सर्वश्रेष्ठ पहली रचना है एक परिपक्व कलम आपकी समीक्षाओं के साथ-साथ आलोचना की भी प्रतीक्षा कर रही है, ताकि अगले उपन्यास में आपके सामने और बेहतर काम किया जा सके।
    Mostra libro
  • Bistar ke Neeche ka Dosh! - Alien aur Bachche ki Dosti - cover

    Bistar ke Neeche ka Dosh! -...

    Dharmendra Mishra

    • 0
    • 0
    • 0
    रात की खामोशी में जब रोहन ने हल्की-सी सरसराहट सुनी,तो उसे लगा यह उसका वहम है… पर सच यह था कि उसके बिस्तर के नीचे कोई और था। 
     कोई, जो इंसान नहीं था…कोई, जो कुछ खो चुका था...उसे ढूँढने आया था इस दुनिया में। 
    रात के सन्नाटे में जब रोहन ने बिस्तर के नीचे हल्की-सी सरसराहट सुनी, तो उसकी धड़कनें कानों में गूंजने लगीं।  शायद हवा होगी… या फिर उसका वहम। 
     लेकिन वहीँ, अंधेरे की तह से किसी ने उसकी ओर देखा। 
     बस एक उपस्थिति। वो कुछ ढूँढ रहा था, जैसे इस दुनिया में उसका कुछ खो गया हो। 
      रोहन को लगा... दूसरी दुनिया से आई पुकार है ?
    Mostra libro
  • Safed Haathi - cover

    Safed Haathi

    Umesh Kumar Gupta

    • 0
    • 0
    • 0
    सुनिए ‘सफ़ेद हाथी’ – उमेश गुप्ता द्वारा लिखित व्यंग्य संग्रह 
    ‘सफ़ेद हाथी’ एक अनोखा व्यंग्य संग्रह है जो हमारी सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की सच्चाई को तीखे हास्य और चुटीले अंदाज़ में उजागर करता है। उमेश गुप्ता की लेखनी सरल है, पर प्रभावशाली – जो पाठक को हँसाते हुए सोचने पर मजबूर कर देती है। 
     इस संग्रह में आपको रोज़मर्रा की जिंदगी की उन विडंबनाओं का चित्रण मिलेगा, जिनसे हम सभी परिचित हैं – लेकिन जिन पर अक्सर हम चुप रहते हैं। 
     यदि आपको प्रेमचंद, हरिशंकर परसाई, या श्रीलाल शुक्ल की लेखनी पसंद है, तो ‘सफ़ेद हाथी’ आपको ज़रूर पसंद आएगा
    Mostra libro
  • Chanchal Man - cover

    Chanchal Man

    Shyama Chandrakar Mona

    • 0
    • 0
    • 0
    “चंचल मन” श्यामा चंद्राकर मोना की एक दिल को छू लेने वाली हिंदी ग़ज़ल-संग्रह है, जिसमें मानव मन की चंचलता, भावनाओं की कोमलता और विचारों की उड़ान को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। हर ग़ज़ल जीवन, प्रेम, सपनों और मन की बेचैनी को दर्शाते हुए एक गहरा अहसास कराती है।
    Mostra libro