Junte-se a nós em uma viagem ao mundo dos livros!
Adicionar este livro à prateleira
Grey
Deixe um novo comentário Default profile 50px
Grey
Assine para ler o livro completo ou leia as primeiras páginas de graça!
All characters reduced
सफ़र पर चली एक इल्ली - cover
LER

सफ़र पर चली एक इल्ली

Rayne Coshav, KidKiddos Books

Editora: KidKiddos Books

  • 0
  • 0
  • 0

Sinopse

यह एक ऐसी इल्ली की कहानी है जो एकदिन अचानक ग़लती से एक सफ़र पर निकल पड़ी, और जंगल में रहते उसके परिवार से दूर चलती चली गई। नए नए खाने खाते और नई नई जगहों पर घुमते हुए उसे एक बेहद रोमांचक सफ़र का अनुभव हुआ। मगर अंत में, अपने परिवार के पास अपने घर वापस आकर वह सबसे ज़्यादा खुश हुई। 
Disponível desde: 20/01/2023.
Comprimento de impressão: 34 páginas.

Outros livros que poderiam interessá-lo

  • Miracle of Gratitude The (Hindi) - cover

    Miracle of Gratitude The (Hindi)

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    The Glory of Thankfulness 
    जहाँ कृतज्ञता होती है, 
    वहाँ प्रकृति की महिमा खिल उठती है… 
    किसी के प्रति आभार प्रकट करने के लिए हम धन्यवाद, शुक्रिया, थैंक्यू, आभार आदि शब्दों का प्रयोग करते हैं। दरअसल ‘धन्यवाद’ यह शब्द एक छोटी सी चुंबकीय प्रार्थना है। जिसे अलग-अलग भाषाओं में, अलग-अलग तरह से कहा जाता है। धन्यवाद कहते ही कुदरत की सुंदरता और उसकी शक्तियाँ हमारे आस-पास जीवित हो जाती हैं। हमें कुदरत के अद्भुत चमत्कारों को देखने का अवसर मिलता है। 
    अब सवाल यह उठता है कि क्या कुदरत को सभी भाषाओं का ज्ञान है? अगर वह भाषा ही सुन रही होती तो क्या होता? कैसे सभी का हिसाब-किताब रखती? मगर ऐसा नहीं है! कुदरत भाषा नहीं, भाव तरंग समझती है। 
    कुदरत में आपके द्वारा कहे गए शब्द नहीं, आपकी भावना पहुँचती है और वह कार्य करती है। जैसे- जब आपको कोई चीज़ जो आप चाहते थे, वह मिल जाती है तो उसके लिए आप धन्यवाद कहते हैं यानी आप ‘है’ की फीलिंग में हैं। इसी प्रकार जो चीज़ आपके पास नहीं है और आप उसे पाना चाहते हैं तो उसके लिए भी जब आप धन्यवाद देते हैं तब यूनिवर्स आपके कहे शब्दों पर नहीं बल्कि ‘है’ की फीलिंग को जान रही होती है। यह कुदरत के देने का रहस्य है। यही ग्लोरी ऑफ थैंकफुलनेस यानी कृतज्ञता की महिमा है। 
    इसे समझकर यदि हम कृतज्ञता के साथ कुदरत संग तालमेल बिठाते हैं तो जीवन की धारा हमें खुशी और संतोष की ओर बड़ी सरलता से ले जाती है।
    Ver livro
  • Karwan E Hayat - cover

    Karwan E Hayat

    विजय कुमार "नाकाम"

    • 0
    • 0
    • 0
    विजय कुमार 'नाकाम का कविता संग्रह पढ़ते हुए यूं महसूस होता है। जैसे हम अपने ही जीवन के किसी हिस्से की कथा पढ़ रहे हैं । कविता में दर्द की प्रमुखता है और प्रभावित भी करता है पढ़ते हुए लगता है कवि की जिंदगी दर्द की गलियों से ज्यादा गुजरी है परिस्थिति वश दबा ढका दर्द उभर कर कविता में उतरा होगा। कहीं पर मुस्कराहट भी है, व्यंग भी है। सामाजिक विसंगति यों पर कटाक्ष भी है। कई कविता में कवि ने कई मशहूर हस्तियों, शायरों और बादशाहों को याद करते हुए उनके साथ हुए हादसों का वर्णन किया है। जिसे पढ़ते हुए विद्वान पाठक को वर्णित व्यक्ति की याद आ जाती है। 
    संग्रह में आध्यात्मिक रस से ओतप्रोत कविता 'उलझन' भी हैं शुरुआत में पता ही नहीं चलता, मगर अंत में लगता हैं कि कवि अपने प्रयास में सफल हुआ है। कई अत्यन्त गूढ़ शब्द प्रयोग किए गए हैं जो योग एवं अध्यात्म से जुड़े लोग ही समझ पाएंगे। 
    बुढ़ापे में अनगिनत समस्याओं का विशद और दर्दनाक वर्णन हुआ है। एक सामाजिक बुराई की ओर इंगित करते हुए युवा पीढ़ी को नसीहत देते हुए बड़ी नफासत से अपनी बात कही गई है। 
    डरे डरे से कदम कोरोना काल पर हर एक पहलू से अवलोकन करते हुए कवि बड़ी गहनता से हर समस्या, पीड़ा और यातना का सटीक वर्णन करता है। 
    किताब का दर्द में समसामयिक 
    मुक्त कविता का चलन हुआ है 
    विषय पर गहनता से अध्ययन कर के हर पहलू को बताया गया है जब से छंद तब से स्वयं प्रकाशन करने की प्रतियोगिता-सी चल पड़ी है। हर कोई लेखक बन गया है। लिखा खूब जा रहा है प्रकाशित भी हो रहा हैं। प्रकाशन एक सुव्यवस्थित व्यवसाय हो गया है लेखक भी यही व्यवस्था का भुक्तभोगी है। प्रकाशित पुस्तकों का अंजाम क्या होता है? या तो मुफ्त में वितरित होती है या उधई या कबाड़ी का पेट भरता है। 
    कई कविताएं लेखक ने अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर लिखी है। जिसकी भाषा से यही पर लक्षित होता है कि उर्दू के साथ हिन्दी पर भी कवि का समान अधिकार है। 
    शेर और मुक्तक भी अच्छे लिखे गए हैं। उर्दू के साथ-साथ हिन्दी का भी व्यापक उपयोग हुआ हैं। हिंदी भाषियों के लिए कवि अगर कठिन उर्दू शब्दों का अर्थ भी रचना के अंत में दिया गया होता तो कविता संग्रह की उप 
    देयता और बढ़ जाती।
    Ver livro
  • कॉर्पोरेट ऑफिस का सच - cover

    कॉर्पोरेट ऑफिस का सच

    Sonika bhatia

    • 0
    • 0
    • 0
    "कॉर्पोरेट ऑफिस का सच" कैसे अपने सपनों को पूरा करने के लिए किन किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है
    Ver livro
  • भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)' - cover

    भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक...

    Saransh Kanaujia

    • 0
    • 0
    • 0
    "इतिहास के कुछ तथ्यों को खंगालना आज के समय में थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन क्या होगा अगर आप खुद को इतिहास का विद्यार्थी मानकर अध्ययन करें? क्या होगा अगर आपको ऐसे तथ्य और सच्चाइयाँ मिलें जो आपके अब तक के ज्ञान को चुनौती दें? 
    भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस का एक ऐसा चेहरा, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। महात्मा गांधी के बारे में जो कुछ भी आपने सुना है, क्या वह सच है? जब आप इतिहास की गहराई में उतरेंगे, तो आपको मिलेगा कुछ ऐसा जो आमतौर पर नहीं बताया जाता। 
    ऐसे ही विभिन्न रहस्यों से पर्दा उठाती पुस्तक है 'भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)', जहाँ आपको मिलेगा एक बिल्कुल नया दृष्टिकोण। 
    क्या आप जानते हैं कि भारतीय संविधान का निर्माण 1946 में ही शुरू हो चुका था? क्या आपको पता है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बजाय,  उस वक्त ड्राफ्ट कमेटी के अध्यक्ष कौन थे? 
    इस पुस्तक में न केवल भारतीय राजनीति की अनसुनी कहानियाँ हैं, बल्कि भारतीय संविधान से जुड़ी वो जानकारियाँ भी हैं, जिनसे शायद आप आज तक अनजान होंगे। 
    इतिहास को फिर से जानने का समय आ चुका है। 
    'भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)' – यह किताब आपको उन अनजानी बातों से परिचित कराएगी जो इतिहास के एक और पक्ष को सामने लाएंगी। 
    क्या आप तैयार हैं, एक नई दृष्टि से भारत के इतिहास को समझने के लिए?"
    Ver livro
  • Shri Yugal Naam Mahamantra Mahinamrit - cover

    Shri Yugal Naam Mahamantra...

    Radha Kant Vats

    • 0
    • 0
    • 0
    “Shri Yugal Naam Mahamantra Mahinamrit” — एक आध्यात्मिक यात्रा जो नाम का साधना-शक्ति, प्रेम और जीवन के अर्थ को सरल भाषा में खोलती है। राधाकांत वत्स ने प्राचीन मंत्रपरंपरा और रोज़मर्रा की आस्था को जोड़ते हुए यह पुस्तक रचि है — जहाँ प्रत्येक अध्याय एक माला की तरह जुड़कर पाठक/श्रुतको आत्म-अनुभव, शान्ति और आन्तरिक उत्थान की दिशा में ले जाता है। 
    पुस्तक में मंत्रों का वैज्ञानिक अर्थ, जाप-प्रक्रिया, संचित अनुभव, और उन चेतन प्रयोगों का उल्लेख है जिनसे जीवन-उत्पन्न समस्याएँ—चिंता, असंतुलन, अकेलापन—धीरे-धीरे शान्ति में बदल सकती हैं। सरल अभ्यास, ध्यान-सुझाव और दैनिक मंत्रक्रिया की उपयोगिता स्पष्ट रूप में दी गई है ताकि नये और अनुभवी साधक दोनों इसे अपने जीवन में अपनाकर लाभ उठा सकें। 
    यदि आप नामजप की शक्ति को समझना चाहते हैं, आंतरिक ऊर्जा को जगाना चाहते हैं, या केवल मन को स्थिरता और प्रेम से भरना चाहते हैं—तो यह पुस्तक आपके लिए मार्गदर्शक और प्रिय साथी बनेगी।
    Ver livro
  • Pachchtava - cover

    Pachchtava

    Dharmendra Mishra

    • 0
    • 0
    • 0
    Story Summery: 
    विदूषक ने दोस्त सम्पाती का साथ छोड़ दिया और इंसानों की बस्ती की ओर चल पड़ा। वहाँ चारों ओर हरे-भरे पेड़, स्वादिष्ट फल और रंग-बिरंगे बाग़-बग़ीचे थे। विदूषक को लगा – यही तो असली सुख है! 
    लेकिन जिन बंदरों के साथ वह पहुँचा था, वे पहले से इंसानों की चालाकियों से परिचित थे। वे सब तो सुरक्षित निकल गए, मगर बेचारा विदूषक फँस गया। इंसानों ने डंडों और लाठियों से उस पर हमला कर दिया। उसका पैर टूट गया। 
    अब न तो दोस्त रहे और न ही जीने का सहारा… अकेला विदूषक एक वृक्ष के खोखल में पड़ा अपनी आख़िरी साँसों की प्रतीक्षा करने लगा।
    Ver livro