¡Acompáñanos a viajar por el mundo de los libros!
Añadir este libro a la estantería
Grey
Escribe un nuevo comentario Default profile 50px
Grey
Suscríbete para leer el libro completo o lee las primeras páginas gratis.
All characters reduced
सितारों के नीचे Under the Stars - cover

सितारों के नीचे Under the Stars

Sam Sagolski, KidKiddos Books

Editorial: KidKiddos Books

  • 0
  • 0
  • 0

Sinopsis

गर्मी की छुट्टियाँ हैं, और मार्क एक बड़े साहसिक अभियान का इंतज़ार कर रहा है! मगर जब उसके मम्मी और पापा यह घोषणा करते हैं कि इस बार उनका परिवार एक कैम्पिंग ट्रिप पर जा रहा है, तो वह घबरा जाता है। क्या मार्क अंधेरे से अपने डर पर क़ाबू पा सकेगा और इस सफ़र का आनंद ले पाएगा?
Disponible desde: 29/09/2023.
Longitud de impresión: 34 páginas.

Otros libros que te pueden interesar

  • Chunnu-Munnu - kids story - cover

    Chunnu-Munnu - kids story

    Dharmendra Mishra

    • 0
    • 0
    • 0
    "चुन्‍नू-मुन्‍नू" दो प्यारे खरगोश भाइयों की दिलचस्प और रोमांचक कहानी है। 
     चुन्‍नू और मुन्‍नू एक सुंदर बागीचे में साथ-साथ खुशहाल जीवन बिता रहे थे। दोनों में गहरा प्यार था और वे कभी एक-दूसरे से अलग नहीं होते थे। लेकिन एक दिन उस बागीचे में आ जाती है चालाक और खूंखार बिल्ली — कबरी। उसकी नज़र इन भोले खरगोशों पर पड़ती है और वह तय करती है कि उन्हें अपना शिकार बनाएगी। 
    कबरी अपनी चालाकी से दोनों भाइयों के बीच फूट डाल देती है। चुन्‍नू, जो भोला और मासूम था, उसकी बातों में आकर मुन्‍नू से दूर चला जाता है। और फिर, जैसे ही वह बागीचे से बाहर कदम रखता है, कबरी अपने असली रूप में आकर उस पर घातक हमला करती है! 
    अब सवाल है — क्या चुन्‍नू अपनी जान बचा पाएगा? क्या मुन्‍नू अपने भाई को समय रहते बचा सकेगा? 
     जानिए आगे क्या होता है इस रोमांच, सस्पेंस और भावनाओं से भरी कहानी में — 
     🎧 सुनिए “चुन्‍नू-मुन्‍नू” — एक ऐसी ऑडियो स्टोरी जो बच्चों को सिखाती है कि आपसी प्रेम और विश्वास ही असली ताकत है!
    Ver libro
  • Gumnaam Veshyavritti - cover

    Gumnaam Veshyavritti

    Sneha Singh

    • 0
    • 0
    • 0
    क्या हमने कभी सोचा है कि एक आम सी दिखने वाली लड़की इस दलदल में कैसे उतर जाती है? 
    क्या यह उसकी चाहत होती है — या हमारी व्यवस्था की नाकामी? 
    “।। गुमनाम ।।” एक विचारोत्तेजक लेख है जो भारतीय समाज के उस स्याह हिस्से को उजागर करता है, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं — वेश्यावृत्ति। 
    इस रचना में लेखिका स्नेहा सिंह ने इतिहास, समाज और कानून — तीनों दृष्टिकोणों से वेश्यावृत्ति की जड़ों को तलाशा है। 
    मेसोपोटामिया की सभ्यता से लेकर भारत के सोनागाछी और कमाठीपुरा तक, यह लेख दिखाता है कि देह व्यापार केवल पेशा नहीं, बल्कि परिस्थितियों की उपज है। 
    लेख समाज से सवाल करता है — 
    “जब ताली एक हाथ से नहीं बजती, तो दोष सिर्फ़ औरत का क्यों?” 
    यह लेख केवल आँकड़े नहीं, बल्कि एक सोच है — 
    एक कोशिश यह समझने की कि मजबूरी और नैतिकता के बीच की रेखा कितनी पतली है। 
    “।। गुमनाम ।।” हर उस पाठक के लिए है जो समाज के आईने में झाँकने की हिम्मत रखता है। 
    यह सिर्फ़ वेश्यावृत्ति पर नहीं, बल्कि मानवता की परिभाषा पर लिखा गया एक गहरा चिंतन है।
    Ver libro
  • Shri Yugal Naam Mahamantra Mahinamrit - cover

    Shri Yugal Naam Mahamantra...

    Radha Kant Vats

    • 0
    • 0
    • 0
    “Shri Yugal Naam Mahamantra Mahinamrit” — एक आध्यात्मिक यात्रा जो नाम का साधना-शक्ति, प्रेम और जीवन के अर्थ को सरल भाषा में खोलती है। राधाकांत वत्स ने प्राचीन मंत्रपरंपरा और रोज़मर्रा की आस्था को जोड़ते हुए यह पुस्तक रचि है — जहाँ प्रत्येक अध्याय एक माला की तरह जुड़कर पाठक/श्रुतको आत्म-अनुभव, शान्ति और आन्तरिक उत्थान की दिशा में ले जाता है। 
    पुस्तक में मंत्रों का वैज्ञानिक अर्थ, जाप-प्रक्रिया, संचित अनुभव, और उन चेतन प्रयोगों का उल्लेख है जिनसे जीवन-उत्पन्न समस्याएँ—चिंता, असंतुलन, अकेलापन—धीरे-धीरे शान्ति में बदल सकती हैं। सरल अभ्यास, ध्यान-सुझाव और दैनिक मंत्रक्रिया की उपयोगिता स्पष्ट रूप में दी गई है ताकि नये और अनुभवी साधक दोनों इसे अपने जीवन में अपनाकर लाभ उठा सकें। 
    यदि आप नामजप की शक्ति को समझना चाहते हैं, आंतरिक ऊर्जा को जगाना चाहते हैं, या केवल मन को स्थिरता और प्रेम से भरना चाहते हैं—तो यह पुस्तक आपके लिए मार्गदर्शक और प्रिय साथी बनेगी।
    Ver libro
  • 10th Fail - cover

    10th Fail

    Ajay Raj Singh

    • 0
    • 0
    • 0
    जीवन में लगे हर आग का कारण सिर्फ आपकी गलतियाँ नहीं होती हैं, कुछ आपकी किस्मत भी सुलगा देती है। ये कहानी है बबलू शुक्ला की। जनाब कांट्रेक्टर हैं। 28 के हो गए हैं, पर शादी नहीं हुई अभी तक। खुद कुछ कर नहीं पाए, अम्मा को कुछ करने नहीं देते। ये गाँव के वो युवा हैं, जो इनकी उम्र में अविवाहित रह जाएँ तो लोग युवा कहने से भी कतराने लगते हैं। शादी से डरते नहीं हैं, बस थोड़ा नरबसा जाते हैं। ठेकेदारी की शुरुआत छोटे-मोटे कामों से हुई थी, पर जब से इनको समझ आया है कि रिश्वत देकर सरकारी tender मिल जाते हैं, काम अलग ही level पर पहुँच गया है। इस कहानी में एक लड़का है, एक लड़की है, दो दोस्त हैं, एक गाँव है। वो सब कुछ, जो हो सकता है। पर इसके साथ मिलेगा शुक्ला जी का खुद पर अपार विश्वास, धंधे में आ रही दिक्कतें, रिश्तों की गहराई, नैतिकता पर सवाल और हल्का सा इश्क। बस... हल्का सा।
    Ver libro
  • श्री सिया जू के शुक - cover

    श्री सिया जू के शुक

    जसकरन सिंह राठौर

    • 0
    • 0
    • 0
    मैं जसकरन सिंह राठौर पुत्र श्री मथुरा सिंह राठौड़ मूलत जिला इटावा के इन्द्रावती गाँव का रहने वाला हूँ मैंने लखनऊ युनिवर्सिटी से बी. ए. और एम. ए किया तथा ग्वालियर आकर एल एल बी एवं एल एल एम कि पढाई पूरी कि, इसके बाद मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में शासकीय महाविद्यालय के विधि विभाग में नौकरी 1183 से आरम्भ की, ग्वालियर के प्रसिद्ध महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में नौकरी करते हुए जनवरी 2018 में सेवानिवृत्ति प्राप्त की । 
    इस पुस्तक से पहले मैंने श्रीमद् सरल भागवत पुराण लिखी है, इस पुस्तक को मैंने भागवत के 18000 श्लोकों को सरल करके दोहा, चौपाई, छंदों में लिखा, जिससे सामान्य व्यक्ति भी समझ सके, इसके बाद मैंने राधारानी पर भी छंदों में एक पुस्तक लिखी है। 
    इस पुस्तक में यह बताया गया है कि मनुष्य की भांति ही पछी भी मनुष्य से प्रेम करते हैं, बेजबान होने पर भी मुसीबत के समय वे अपने स्वामी की उसी तरह मदद करते हैं जैसे कोई मनुष्य करता है। सीता जी का तोता वनवास के समय उनकी किस तरह मदद करता है इस पुस्तक में यही वर्णन है। यह पुस्तक भी चौपाई पर आधारित है।
    Ver libro
  • अंतहीन - cover

    अंतहीन

    Rajeev Kejriwal

    • 0
    • 0
    • 0
    कलकत्ता में जन्मे, जिसे अक्सर भारत की साहित्यिक राजधानी माना जाता है, राजीव केजड़ीवाल पेशे से एक उद्योगपति हैं, परंतु दिल से एक लेखक हैं। बचपन में ही उनके लेखन के प्रति प्रेम की शुरुआत हुई, जिसे उनकी उत्साही पठन की आदतों ने पोषित किया। समय के साथ, उनके व्यक्तिगत अनुभव और भावनाएँ शब्दों में ढल गईं, जिन्होंने उनकी कविता यात्रा को आकार दिया। प्रारंभ में केवल शौक के रूप में शुरू हुई यह यात्रा, दोस्तों और परिवार की सराहना से गति पकड़कर अंततः प्रकाशित संग्रहों में परिवर्तित हुई। उनकी लेखन शैली संक्षिप्त, स्पष्ट और अत्यंत भावनात्मक है, जिसमें प्रेम, हास्य, व्यंग्य और आत्मचिंतन के विषयों को खूबसूरती से बुना गया है।
    Ver libro