Rejoignez-nous pour un voyage dans le monde des livres!
Ajouter ce livre à l'électronique
Grey
Ecrivez un nouveau commentaire Default profile 50px
Grey
Abonnez-vous pour lire le livre complet ou lisez les premières pages gratuitement!
All characters reduced
हिंदू पौराणिक कहानियाँ - cover

हिंदू पौराणिक कहानियाँ

ईशा रिया

Maison d'édition: mds

  • 0
  • 0
  • 0

Synopsis

हिंदू धर्म में अनेक पारंपरिक देवी-देवता, धर्म शास्त्र, मान्यताएँ मौजूद हैं। ये सभी तत्त्व रंग-बिरंगी हिंदू संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इंद्र, अग्नि, सोम, वरुण, प्रजापति, सविता, सरस्वती, उषा, पृथ्वी, गणेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण, हनुमान, कार्तिकेय, सूर्य, चंद्र, दुर्गा, पार्वती, लक्ष्मी, शीतला, सीता, राधा, संतोषी, काली—इत्यादि सभी देवी-देवता हिंदू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हैं और इनकी कुल संख्या 33 कोटि बतायी जाती है।
पुराणों के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और शिव सर्वोच्च शक्तिसंपन्न देवता हैं। ये प्रकृति के नियंता हैं। इनकी आज्ञा के बिना यहाँ पत्ता भी नहीं हिलता। एक विशेष बात और—सभी देवी-देवगण के काम बँटे हुए हैं। कोई किसी के क्षेत्र-विशेष में हस्तक्षेप नहीं करता। कार्य के संपादन के लिए सभी को तत्संबंधी शक्तियाँ भी प्रदान की गई हैं। इन सबके अलावा हिंदू धर्म में गाय को भी माता के रूप में पूजा जाता है। यह माना जाता है कि गाय में संपूर्ण 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। अनेक वृक्षों, नदियों, पशु-पक्षियों, पर्वतों आदि को यहाँ ईश्वर मानकर पूजा जाता है। इस प्रकार हिंदू धर्म व्यापक उदार धर्म है। यह शाश्वत धर्म है और इतने देवी-देवता होने के बावजूद एकेश्वरवाद का समर्थक है। हिंदुवादियों का मानना है कि ईश्वर एक ही है, बस नाम अनेक हैं। किसी को पीड़ा पहुँचाना सबसे बड़ा पाप है और परोपकार सबसे बड़ा पुण्य। प्राणि-सेवा ही परमात्मा की सेवा है। हिंदुत्व का वास—हिंदुत्व के मन, संस्कार और परंपराओं में है।
धर्म और मानवता की रक्षार्थ हिंदू देवी-देवताओं ने अनेक अवतार भी लिए हैं। इनमें भगवान् विष्णु के 10 अवतार प्रमुख माने जाते हैं—मत्स्य, कूर्म, वराह, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि (भावी)। कल्कि अवतार भगवान् विष्णु का चौबीसवाँ अवतार है जो वर्तमान कलिकाल के अंत में होना तय है। देश-विदेश में उनके विभिन्न रूपों की पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना की जाती है। धर्म ग्रंथों में यह भी कहा गया है कि देवता अलग-अलग नामवाले हो सकते हैं, लेकिन सब समान रूप से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में हिंदू धर्म की विभिन्न रोचक और जीवन-दर्शक कथाएँ दी गई हैं, जो पाठकों को अवश्य रुचिकर, जीवनोपयोगी और संस्कारपूर्ण लगेंगी।
Disponible depuis: 19/08/2022.

D'autres livres qui pourraient vous intéresser

  • रावण - एक आदमी के दस चेहरे - cover

    रावण - एक आदमी के दस चेहरे

    Guru Shivram

    • 0
    • 0
    • 0
    मैं कभी दस सिर वाला नहीं था। मैं दस दिमाग वाला था... और किसी में भी शांति नहीं थी। 
    वे कहते हैं कि मैं अंधकार से पैदा हुआ हूँ—राक्षसों से, छल से, क्रोध से। 
    लेकिन मैं तुमसे एक बात पूछता हूँ: तुम्हें किसने सिखाया कि प्रकाश पवित्र है और अंधकार अशुद्ध? 
    मैं बुरा पैदा नहीं हुआ था। मैं असाधारण पैदा हुआ था । 
    दुनिया मुझे कई नामों से जानती है: लंकेश, दशमुख, राक्षस, दानव। 
    लेकिन इनमें से कुछ भी बनने से पहले, मैं एक साधक था। 
    उन्होंने कहा कि मैं घमंडी हूँ। शायद मैं था भी। लेकिन बताइए—क्या कोई शेर अपनी दहाड़ के लिए कभी माफ़ी मांग सकता है? 
    लोग युद्ध को याद करते हैं। वे अपहरण, लंका दहन, अंतिम बाण को याद करते हैं। 
    लेकिन वे उससे पहले के वर्षों को भूल जाते हैं। वे वर्ष जब मैंने बुद्धिमानी से शासन किया। वे वर्ष जब मैंने गरीबों को भोजन कराया, ऋषियों की रक्षा की, संगीतकारों का सम्मान किया, विद्वानों का आतिथ्य किया। मेरी लंका सिर्फ़ पत्थर में स्वर्णिम नहीं थी। वह विचारों में, संस्कृति में, तेज में दमकती थी। 
    लेकिन ये कोई बचाव नहीं है। 
    ये माफ़ी की याचना नहीं है। 
    ये तो... स्वीकारोक्ति है । 
    क्योंकि राम के विरुद्ध मैंने जो युद्ध लड़ा था, वह मेरा पहला युद्ध नहीं था। 
    मेरा असली युद्ध तो मेरे भीतर था। 
    तुम्हारी कहानियों में उन्होंने जो भी सिर चित्रित किए थे—वे आभूषण नहीं थे। वे मेरे बोझ थे। हर एक का एक चेहरा था जिसे मैं चुप नहीं करा सकती थी: अहंकार, इच्छा, क्रोध, महत्वाकांक्षा, प्रेम, ज्ञान, संदेह, तर्क, भय और अभिमान। वे मुझसे फुसफुसाते थे। मुझ पर चिल्लाते थे। मुझसे झूठ बोलते थे। और मैं... मैंने उनकी बात मान ली। 
    ये सिर्फ़ मेरी कहानी नहीं है। ये आपकी भी है। क्योंकि आपके अंदर भी दस आवाज़ें हैं। 
    और जिसकी आप सबसे ज़्यादा सुनते हैं... वही तय करेगी कि आप कैसी ज़िंदगी बनाएँगे या कैसा साम्राज्य जलाएँगे। 
    तो ध्यान से सुनो। 
    मेरी। 
    अपनी। 
    मैं रावण हूँ। 
    और यही मनुष्य के दस चेहरों के पीछे का सच है।
    Voir livre
  • Mahabharat Ke Amar Patra : Ekalavya - cover

    Mahabharat Ke Amar Patra : Ekalavya

    Anonyme

    • 0
    • 0
    • 0
    एकलव्य महाभारत का एक पात्र है। वह राजा हिरण्य धनु नामक निषाद के पुत्र थे। एकलव्य का मूल नाम अभिद्युम्न था। एकलव्य को अप्रतिम लगन के साथ स्वयं सीखी गई धनुर्विद्या और गुरुभक्ति के लिए जाना जाता है। पिता की मृत्यु के बाद वह श्रृंगबेर राज्य के शासक बने। अमात्य परिषद की मंत्रणा से उनहोने न केवल अपने राज्य का संचालन किया , बल्कि निषादों की एक सशक्त सेना गठित कर के अपने राज्य की सीमाओँ का विस्तार किया।
    
    कथा के अनुसार एकलव्य ने गुरुदक्षिणा के रूप में अपना अँगूठा काटकर द्रोणाचार्य को दे दिया था। कहते हैं कि अंगूठा कट जाने के बाद एकलव्य ने तर्जनी और मध्यमा अंगुली का प्रयोग कर तीर चलाने लगा। यहीं से तीरंदाजी करने के आधुनिक तरीके का जन्म हुआ। निःसन्देह यह बेहतर तरीका है और आजकल तीरंदाजी इसी तरह से होती है।
    Voir livre
  • पवित्र कुरान - cover

    पवित्र कुरान

    रोहिदास सानप

    • 0
    • 0
    • 0
    पवित्र कुरान: एक परिचय 
    पवित्र कुरान इस्लाम धर्म की केंद्रीय धार्मिक पुस्तक है, जिसे मुसलमान अल्लाह की अंतिम और अटूट वाणी मानते हैं। यह वह divine kitab है जो लगभग 23 वर्षों की अवधि में अल्लाह के फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा इस्लाम के अंतिम पैग़ंबर, हज़रत मुहम्मद को revealed किया गया। 
    कुरान मानवजाति के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में अवतरित हुई। इसमें 114 अध्याय हैं, जिन्हें सूरह कहा जाता है। इसके प्रमुख विषयों में अल्लाह की एकता, पुनर्जीवन, न्याय के दिन का विश्वास, नैतिकता, इबादत के तरीके और पिछले पैग़ंबरों की कहानियाँ शामिल हैं। 
    यह न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि जीवन के हर पहलू - सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक और आध्यात्मिक - के लिए एक code of conduct प्रस्तुत करती है। कुरान का संरक्षण अपने मूल अरबी भाषा में आज तक ज्यों का त्यों बना हुआ है, जो इसकी विशिष्टता है। दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों के लिए, कुरान जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश और शाश्वत सत्य है।
    Voir livre
  • हिंदी अनुवादित कुरान Hindi Anuvadit Quran - cover

    हिंदी अनुवादित कुरान Hindi...

    मुख़्तार अब्बास नक़वी

    • 0
    • 0
    • 0
    हिंदी अनुवादित कुरान (Hindi Anuvadit Quran) का परिचय 
    हिंदी अनुवादित कुरान इस्लाम धर्म की पवित्रतम पुस्तक "पवित्र कुरान" का हिंदी भाषा में किया गया अनुवाद है। मूल कुरान अरबी भाषा में अवतरित हुई थी, और यह अल्लाह की ओर से भेजा गया अंतिम पैग़ाम है, जो पैग़ंबर मुहम्मद के माध्यम से मानवजाति तक पहुँचाया गया। हिंदी अनुवाद का प्राथमिक उद्देश्य हिंदी भाषी पाठकों, चाहे वे मुस्लिम हों या गैर-मुस्लिम, को कुरान के ज्ञान, मार्गदर्शन और शिक्षाओं से सीधे परिचित कराना है। 
    यह अनुवाद केवल शब्दों का ही रूपांतरण नहीं है, बल्कि इस बात का पूरा प्रयास किया जाता है कि मूल अरबी पाठ के अर्थ, संदर्भ और आध्यात्मिक गहराई को हिंदी के सरल एवं सहज शब्दों में प्रस्तुत किया जाए। अधिकांश अनुवादों में आयतों (वचनों) की व्याख्या और टिप्पणियाँ भी शामिल होती हैं ताकि पाठकों को संदर्भ समझने में सहायता मिले। 
    हिंदी में उपलब्ध कुरान के अनुवाद इस्लाम की मूलभूत शिक्षाओं जैसे एकेश्वरवाद (तौहीद), पुनर्जीवन, नैतिकता, न्याय और मानव सेवा के दरवाज़े खोलते हैं। यह हिंदी भाषी समाज में इस्लामिक ज्ञान को बढ़ावा देने, आपसी समझ को मजबूत करने और लोगों को सीधे ईश्वरीय संदेश तक पहुँचाने का एक Vital माध्यम है। इस प्रकार, हिंदी अनुवादित कुरान धार्मिक जिज्ञासा रखने वाले सभी व्यक्तियों के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत साबित हुई है।
    Voir livre
  • Power of tuning (hindi) - secret of alignment - cover

    Power of tuning (hindi) - secret...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    पावर ऑफ टयूनिंग - Secret of Alignment 
    जीवन में शांति, सुख, सफलता, स्वास्थ्य और आनंद को सुनिश्चित करने का सरस नियम तालमेल की शक्ति से अनोखा गिफ्ट खोलें 
    क्या आप जानते हैं आपके लिए एक गिफ्ट सदा मौजूद है? इसे पाकर, आप ऊर्जा और खुशियों से भरा जीवन जी सकते हैं। समस्त सृष्टि में हमारे लिए एक अनोखा गिफ्ट छिपा है। यह केवल उसी को मिलता है, जो कुदरत के साथ टयून्ड है, जो सरस नियम से भली-भाँति परिचित है। 
    यदि आप भी यह गिफ्ट पाने की इच्छा रखते हैं तो यह पुस्तक आपको पूरी मदद करेगी। इसमें बहुत ही सरल और रोजमर्रा के जीवन में लागू करनेवाले ऐसे संकेत (क्लूज़) दिए गए हैं, जिन्हें जानकर आप इस गिफ्ट को आसानी से पा सकते हैं और न केवल अपना बल्कि औरों का जीवन भी खुशियों से भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें जानें- 
    – वे कौन से नियम हैं, जिन्हें जानकर हम सहजता से हर घटना में संतुलन बनाए रख सकते हैं? 
    – वह कौन है, कैसा है, जिससे सीख हासिल कर हम मधुर रिश्तों के साथ स्वास्थ्य और समृद्धिभरा जीवन जी सकते हैं? 
    – ऐसी कौन सी गलत आदतें हैं, जिनके कारण हम इन नियमों से दूर चले जाते हैं? 
    यह पुस्तक आपसे ऐसे गूढ़ रहस्य शेयर करेगी, जिन्हें जानकर आप अपने जीवन को सफल, प्रभावी और अर्थपूर्ण बना पाएँगे। 
    तो आइए, इस अनमोल तोहफे को धीरज के साथ खोलें और देखें यह आपके जीवन में क्या कमाल दिखाता है! 
    Tag: Tune for Success, Harmony Unveiled, Life's Golden Rules, Gifts of Alignment, Balance for Happiness, Healthy Living Insights, Secrets of Well-being, Sirshree's Wisdom Guide, Sirshree's Tejgyan, Life's Profound Clues, Sirshree's Books, Happy Thoughts
    Voir livre
  • Hindi Contemporary Audio New Testament – Hindi Contemporary Version - cover

    Hindi Contemporary Audio New...

    Zondervan Zondervan

    • 0
    • 0
    • 0
    Enjoy this voice-only audio recording of the Hindi Contemporary Version™ New Testament, read by one reader. The Hindi Contemporary Version™ offers a faithful rendering of Scripture’s original word order while also delivering the most comprehensive and clear translation of the Bible’s stories and concepts in the Hindi language. 
     
    Voir livre