Rejoignez-nous pour un voyage dans le monde des livres!
Ajouter ce livre à l'électronique
Grey
Ecrivez un nouveau commentaire Default profile 50px
Grey
Abonnez-vous pour lire le livre complet ou lisez les premières pages gratuitement!
All characters reduced
हिंदू धर्म के प्रमुख देवता - cover

हिंदू धर्म के प्रमुख देवता

ईशा रिया

Maison d'édition: mds

  • 0
  • 0
  • 0

Synopsis

हिंदू धर्म में देवी-देवता रंग-बिरंगी हिंदू संस्कृति के अभित्र अंग हैं। वैदिक काल के मुख्य देवता हैं - इंद्र, अग्नि, सोम, वरुण, प्रजापति, सविता और देवियाँ सरस्वती, उषा, पृथ्वी, इत्यादि। बाद के हिंदू धर्म में कई अवतारों के रूप में नए देवी-देवता आए जैसे-गणेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण, हनुमान, कार्तिकेय, सूर्य, चंद्र आदि और देवियाँ जिन्हें माता कहा जाता है जैसे - दुर्गा, पार्वती, लक्ष्मी, शीतला, सीता, राधा, संतोषी, महाकाली इत्यादि। ये सभी देवी-देवता पुराणों में उल्लिखित हैं और इनकी कुल संख्या 33 कोटि बतायी जाती है।
पुराणों के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और शिव सर्वोच्च शक्तिसंपन्न देवता हैं और त्रिमूर्ति के सदस्य हैं। ये प्रकृति के नियंता हैं। इनकी आज्ञा के बिना यहाँ पत्ता भी नहीं हिलता। एक विशेष बात और - सभी देवी-देवता के काम बँटे हुए हैं। कोई किसी के क्षेत्र-विशेष में हस्तक्षेप नहीं करता। कार्य के संपादन के लिए सभी को तत्संबंधी शक्तियाँ भी प्रदान की गई हैं। इन सबके अलावा हिंदू धर्म में गाय को भी माता के रूप में पूजा जाता है। यह माना जाता है कि गाय में संपूर्ण 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। अनेक वृक्षों, नदियों, पशु-पक्षियों, पर्वतों आदि को यहाँ ईश्वर मानकर पूजा जाता है।
धर्म और मानवता की रक्षार्थ हिंदू देवी-देवताओं ने अनेक अवतार भी लिए हैं। इनमें भगवान् विष्णु के 10 अवतार प्रमुख माने जाते हैं - मत्स्य, कूर्म, वराह, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि। कल्कि अवतार भगवान् विष्णु का चौबीसवाँ अवतार है जो वर्तमान कलिकाल के अंत में होना तय है। देश-विदेश में उनके विभिन्न रूपों की पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना की जाती है। धर्म ग्रंथों में यह भी कहा गया है कि देवता अलग-अलग नामवाले हो सकते हैं, लेकिन सब समान रूप से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में विभिन्न हिंदू देवताओं की उत्पत्ति की कथाएँ दी गई हैं। कुछ कथाओं में आपस में साम्यता भी हो सकती है। इन्हें हमने वेद, पुराणों और उपनिषदों से संकलित किया है। आशा है, पाठकों को रुचिकर और ज्ञानवर्द्धक लगेंगी।
Disponible depuis: 30/08/2022.

D'autres livres qui pourraient vous intéresser

  • आई लव हेट स्टोरी - cover

    आई लव हेट स्टोरी

    Anurag Kumar Genius

    • 0
    • 0
    • 0
    होटल के रूम में एक लाश पड़ी थी। खून से सराबोर! बेरहम हत्यारा धुआं उगलती रिवाल्वर लिए लाश के सिर पर सवार खड़ा था। एक नहीं बल्कि उस हत्या के कई गवाह भी कमरे में मौजूद थे। हत्यारे ने गोली मारकर जिंदा शख्स को डेड बॉडी में क्यों बदला यह भी साफ था। हत्यारा कौन है, लाश किसकी है– सब सामने था फिर भी खुद को खूब तेज-तर्रार समझने वाला पुलिस इंस्पेक्टर अनोखेलाल भौचक्का खड़ा था। उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था। 
    अनुराग कुमार जीनियस का थ्रिल, सस्पेंस और रोमांच से भरा नया उपन्यास ।
    Voir livre
  • पवित्र कुरान - cover

    पवित्र कुरान

    रोहिदास सानप

    • 0
    • 0
    • 0
    पवित्र कुरान: एक परिचय 
    पवित्र कुरान इस्लाम धर्म की केंद्रीय धार्मिक पुस्तक है, जिसे मुसलमान अल्लाह की अंतिम और अटूट वाणी मानते हैं। यह वह divine kitab है जो लगभग 23 वर्षों की अवधि में अल्लाह के फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा इस्लाम के अंतिम पैग़ंबर, हज़रत मुहम्मद को revealed किया गया। 
    कुरान मानवजाति के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में अवतरित हुई। इसमें 114 अध्याय हैं, जिन्हें सूरह कहा जाता है। इसके प्रमुख विषयों में अल्लाह की एकता, पुनर्जीवन, न्याय के दिन का विश्वास, नैतिकता, इबादत के तरीके और पिछले पैग़ंबरों की कहानियाँ शामिल हैं। 
    यह न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि जीवन के हर पहलू - सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक और आध्यात्मिक - के लिए एक code of conduct प्रस्तुत करती है। कुरान का संरक्षण अपने मूल अरबी भाषा में आज तक ज्यों का त्यों बना हुआ है, जो इसकी विशिष्टता है। दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों के लिए, कुरान जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश और शाश्वत सत्य है।
    Voir livre
  • मधु विद्या (Hindi edition) - स्ट्रेट फ्रोम हौर्सेज माउथ - cover

    मधु विद्या (Hindi edition) -...

    KAUSHAL KISHORE

    • 0
    • 0
    • 0
    क्या आप अधिक आध्यात्मिकता की आकांक्षा रखते हैं?  
    और, आत्मज्ञान का सार प्राप्त करना चाहते हैं?  
    अपने आप को धार्मिक संस्कारों और पुरोहित, पादरी, अन्य धर्म गुरु जैसे बिचौलियों के नियंत्रण से मुक्त रखते हुए?  
    फिर, मधु विद्या की दुनिया में आपका स्वागत है, जिसे माना गया है सभी ज्ञान का सार।  
    मंत्रमुग्ध कर देने वाली कहानी और व्यावहारिक विश्लेषण के माध्यम से, यह पुस्तक प्राचीन ग्रंथों के पन्नों के भीतर छिपी कालातीत सच्चाइयों को प्रकट करती है। यह पाठकों को ज्ञान की परिवर्तनकारी यात्रा पर आमंत्रित करती है।  
    कथा के केंद्र में एक श्रद्धेय ऋषि दधीचि की आकर्षक कहानी है, जो अश्विनी कुमार को घोड़े के मुंह के माध्यम से अपना ज्ञान प्रदान करते हैं। शक्तिशाली वज्र के निर्माण से लेकर मधु विद्या के रहस्योद्घाटन तक, दधीचि, इंद्र और अश्विनी कुमारों की कहानी विभिन्न जादुई घटनाओं और ज्ञान की गहराई के साथ सामने आती है, जो पाठकों को दिव्य ज्ञान के रहस्यमय क्षेत्र की एक झलक प्रदान करती है। 
    लेकिन मनोरम पौराणिक कथाओं से परे मधु विद्या का ज्ञान है - अद्वितीय महत्व का एक सिद्धांत जो समय और स्थान की सीमाओं को पार करता है।   
    यह पुस्तक इस ज्ञान के सार, मधु को प्रकाशित करती है। आकर्षक उपमाओं और गहन अंतर्दृष्टि के माध्यम से, पाठक सभी प्राणियों और गैर-प्राणियों के मध्य के गहन आंतरिक संबंध और अस्तित्व के हर पहलू में व्याप्त सार्वभौमिक चेतना की खोज करेंगे। एक छोटी  मधुमक्खी से लेकर ब्रह्मांड के विशाल विस्तार तक, सृष्टि का हर तत्व जीवन के जटिल कर्म जाल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक ऐसी शाश्वत अवधारणा है, जो हमारे आधुनिक विश्व के प्रगति के लिए भी काफी महत्त्व रखती है। स्पष्टता और सादगी के साथ, लेखक इन जटिल अवधारणाओं को सरलता से सुगम करता है, जिससे वे सभी उम्र और पृष्ठभूमि के पाठकों के लिए सुलभ हो जाती हैं। 
     घोड़े के मुंह से प्राप्त यह ज्ञान का सार हमारी साझा विरासत की आपकी समझ को गहरा करने और सच्चे ज्ञान के प्रति जागृत करने का एक गहरा अवसर प्रदान करता है। 
    Voir livre
  • Premanjali - Aadhyatmik Tarike Se Purvajo Ka Sachcha Shraddha Kaise Kare - The Spiritual Healing of Karmic Bondages - cover

    Premanjali - Aadhyatmik Tarike...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    पितृदोष मिटाने की युक्ति से सबकी मुक्ति 
    अपने प्रियजनों को खोने के बाद क्या आपने उनके प्रति मन में डर, पछतावा या अधूरापन महसूस किया है? 
    क्या आप चाहते हैं, जो प्रेम और श्रद्धा आपके हृदय में है, आपके पूर्वजों तक पहुँचे? 
    क्या आप पितृपक्ष से संबंधित कर्मकाण्डों के पीछे का वास्तविक सत्य जानना चाहते हैं? 
    यदि ‘हाँ’ तो यह पुस्तक इसका जवाब है। इसमें जानें: 
    पितृदोष से मुक्ति की समझ 
    कर्मबंधन से मुक्ति पाने के उपाय 
    पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का तरीका 
    पूर्वजों की मुक्ति के लिए ध्यान और प्रार्थना 
    रिश्तों में मधुरता लाने की कला 
    यह पुस्तक केवल धार्मिक या आध्यात्मिक मार्गदर्शिका नहीं बल्कि एक यात्रा है, पूर्णता की ओर। यह आपको आंतरिक शांति और संतुष्टि का अनुभव कराएगी। 
    यदि आप अपने पूर्वजों के प्रति प्रेममयी भावनाएँ अर्पित करना चाहते हैं तो यह पुस्तक आपके लिए है।
    Voir livre
  • सरल भाषा में भगवद गीता का अर्थ - cover

    सरल भाषा में भगवद गीता का अर्थ

    Vahinji

    • 0
    • 0
    • 0
    प्रिय पाठक, 
    अगर आपने यह किताब उठाई है, तो मेरा मानना है कि यह कोई संयोग नहीं है। आपके भीतर कहीं गहरे में, जीवन, उद्देश्य, शांति या यहाँ तक कि अपने आस-पास की दुनिया को समझने के तरीके के बारे में सवाल हो सकते हैं। मेरे मन में भी वे सवाल थे। और मुझसे पहले कई अन्य लोगों की तरह, मुझे भी भगवद गीता के शाश्वत ज्ञान में अपने उत्तर मिले। 
    लेकिन जब मैंने पहली बार गीता पढ़ने की कोशिश की, तो मुझे संघर्ष करना पड़ा। श्लोक सुंदर थे, लेकिन अक्सर समझने में कठिन थे। भाषा दूर की लगती थी, और अर्थ दर्शन की परतों के नीचे दबे हुए लगते थे। मैं चाहता था कि कोई मेरे पास बैठे और इसे धीरे से समझाए - एक मित्र की तरह, विद्वान की तरह नहीं। 
    इसी बात से इस पुस्तक को प्रेरणा मिली। 
    “भगवद गीता सरलीकृत शुरुआती लोगों के लिए” गीता के शक्तिशाली संदेशों को रोज़मर्रा की भाषा में लाने का मेरा विनम्र प्रयास है — समझने में आसान, आधुनिक जीवन के लिए प्रासंगिक और प्रकाश से भरा हुआ। आपको यहाँ भारी भरकम टिप्पणियाँ नहीं मिलेंगी। इसके बजाय, आपको छोटे, सरल अध्याय मिलेंगे जो एक समय में एक विचार को समझाते हैं — ऐसे विचार जिन पर आप विचार कर सकते हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात, उन्हें लागू कर सकते हैं। 
    यह पुस्तक सिर्फ़ उन लोगों के लिए नहीं है जो किसी ख़ास धर्म या परंपरा का पालन करते हैं। यह उन सभी लोगों के लिए है जो स्पष्टता, साहस या आंतरिक शांति की तलाश में हैं। चाहे आप छात्र हों, माता-पिता हों, पेशेवर हों या फिर सिर्फ़ साधक हों - गीता में आपको देने के लिए बहुत कुछ है। 
    अपना समय लें। हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ें। बीच-बीच में रुकें। और सब कुछ याद रखने की चिंता न करें - जो सत्य आपके लिए हैं, उन्हें अपने दिल में जगह बनाने दें। 
    गर्मजोशी और कृतज्ञता के साथ, 
    वाहिनजी
    Voir livre
  • ध्यान की विधि - cover

    ध्यान की विधि

    जॉन रूथन

    • 0
    • 0
    • 0
    असाधारण स्पष्टता वाला एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, जॉन रूथन की द मेथड ऑफ मेडिटेशन एक सरल लेकिन मांग वाली राह को प्रकट करता है जो जीवंत आंतरिक प्रार्थना की ओर ले जाती है, जो पवित्र आत्मा के अभिषेक और सही ढंग से व्यवस्थित इच्छाशक्ति की शक्ति से पोषित होती है। यह कार्य एक पूर्ण शिक्षाशास्त्र प्रस्तुत करता है: हृदय को तैयार करें (अहंकार, विक्षेप और लगाव को दूर करके) और स्वयं को विनम्रता, सतर्कता और आत्म-नियंत्रण के माध्यम से तैयार करें; फिर ठोस “प्रारंभिक अभ्यासों” के साथ प्रार्थना में प्रवेश करें, स्मृति, बुद्धि और इच्छाशक्ति का उपयोग करते हुए; अंत में, समाप्त करें और समीक्षा करें ताकि हर प्रकाश स्थायी संकल्प बन जाए। रूथन सट्टेबाजी से प्रार्थना में संक्रमण की कला सिखाते हैं: वास्तविक भावनाओं को जगाना, वर्तमान स्थिति के अनुकूल व्यावहारिक निर्णय बनाना, ठोस प्रेरणाओं पर आधारित और अनुग्रह द्वारा समर्थित। एक गहन रूप से सन्निहित विधि (सरल प्रश्न, सटीक जांच, सावधानीपूर्वक पुनरावृत्ति) के माध्यम से, यह क्लासिक जीवन को व्यवस्थित करने, गुणों को मजबूत करने और शांति में दृढ़ रहने में मदद करता है। संयम से पढ़ने पर, यह ऑडियोबुक गहरी प्रार्थना और एकीकृत जीवन की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए दैनिक साथी बन जाती है।
    Voir livre