Unisciti a noi in un viaggio nel mondo dei libri!
Aggiungi questo libro allo scaffale
Grey
Scrivi un nuovo commento Default profile 50px
Grey
Iscriviti per leggere l'intero libro o leggi le prime pagine gratuitamente!
All characters reduced
गूँजती गुस्ताखियाँ - cover

गूँजती गुस्ताखियाँ

Surjeet Kumar

Casa editrice: Surjeet Kumar

  • 0
  • 0
  • 0

Sinossi

एक बार मैंने कही सुना था, "कड़वे सच सुनने वाले भी कम है, और दुर्भाग्य है कि कड़वे सच बोलने वाले भी बहुत कम रह गए है।" सभ्य समाज के कोने-कोने मे अनेको ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है, जहाँ गलतियाँ, गुस्ताखियों का रूप ले कर गूँज रही है। सब को बहुत कुछ गलत होते दिखाई दे रहा है, उसकी आहटें लोगों को परेशान कर रही है। लोगों का सामना अब बड़े-बड़े गुनाहों से होने लगा है जिसे कभी वो छोटी-छोटी गलती समझ कर नजरंदाज कर देते थे। लोगों को अब खुल कर इन विषयों पर बात भी करने डर सा लगने लगा है, एक अजीब सी घुटन को लोग महसूस कर रहे है। सब समस्या का समाधान चाहते है, लेकिन कुछ वर्ग विशेष का प्रभाव इतना अधिक है, की वो कमियों के गहरे धब्बे को समाज से स्वच्छ परिधान से साफ नहीं होने दे रहे है। उन्ही गुस्ताखियों की लंबी सूची में से चंद गुस्ताखियों और कड़वे सच को कविताओं में गूंथने की गुस्ताखी कर रही है प्रस्तुत पुस्तक “गूँजती गुस्ताखियाँ”।
Disponibile da: 02/06/2022.
Lunghezza di stampa: 41 pagine.

Altri libri che potrebbero interessarti

  • यौन-क्रिया के खिलौने: अच्छा या बुरा? - cover

    यौन-क्रिया के खिलौने: अच्छा या...

    Gabriel Agbo

    • 0
    • 0
    • 0
    प्रति वर्ष अरबों डॉलर में यौन-क्रिया के टॉयज के सौदागर रेक करते हैं। उनके उत्पाद इतने विविधतापूर्ण हैं और आज दुनिया के हर हिस्से में उपलब्ध हैं। अब, यह कृत्रिम रूप से या तकनीकी रूप से संतोषजनक यौन इच्छाओं के इस व्यवसाय की तरह दिखता है। एकल, विवाहित, वृद्ध, युवा आज यौन-क्रिया के खिलौने की दुकानों का संरक्षण करते हैं और निर्माताओं, बुद्धिमानी से, भी अधिक आकर्षक और परिष्कृत लोगों को लगातार मंथन कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि यौन आनंद के इन नए उपकरणों का आविष्कार करने के लिए उनकी अभिनव प्रतिभा का कोई अंत नहीं होगा। आज इनमें से कुछ खिलौने एक्ट करते हैं और एक्ट में विपरीत यौन-क्रिया के पार्टनर की तरह व्यवहार करते हैं। सच। लेकिन यहां, हम उपयोगकर्ताओं पर इन खिलौनों की उत्पत्ति, इरादों और प्रभावों को देखना चाहते हैं, विशेष रूप से आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक निहितार्थ।
    Mostra libro
  • Kshama ka jadu (hindi edition) - say sorry within and be free by sirshree - cover

    Kshama ka jadu (hindi edition) -...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    माफ़ी माँगकर इंसाफ़ करने की कल 
    क्या आप स्वयं से प्रेम करते हैं? क्या आप हमेशा खुश रहना चाहते हैं? क्या आप अपने पारिवारिक, सामाजिक, व्यावसायिक रिश्तों को मधुर बनाना चाहते हैं? क्या आप जीवन में सफलता की सीढियाँ चढ़ना चाहते हैं? 
    यदि आपके लिए इन सभी प्रश्नों का उत्तर ‘हाँ’ में है तो आपको बस एक ही शब्द कहना सीखना है –‘सॉरी’ यानी मुझे माफ़ करें.’ सॉरी, क्षमा, माफ़ी.. भाषा चाहे कोई भी हो, पूरे दिल से माँगी गई माफ़ी आपके जीवन में चमत्कार कर सकती है. यह आपका इंसाफ़ (मन की सफ़ाई) कर सकती है. यहाँ तक कि आपके पिछले सभी कर्मबंधन समाप्त कर आपके भाग्य भी चमका सकतयह पुस्तक आपको क्षमा का जादू सीखने जा रही है. इसमें आप सीखेक्षमा के द्वारा सुख- दुःख के पार पहुँचकर आनंदित कैसे रहेंविकारों के चंगुल से निकलने के लिए क्या करेंअपने सभी कर्मबंधनों को क्षमा के द्वारा कैसे मिटाएँअपने शरीर के अंगों से क्षमा माँगकर स्वास्थ्य कैसे पाएँ 
    दूसरों को क्यों और कैसे माफ़ करके ख़ुद से प्रेम करेक्षमा से मोक्षमा की अंतिम सफलता असफलता कैसे पाएँ 
    ंगे –ं 
    ी है.
    Mostra libro
  • AAKASH DOOT GALILEO - Khagol Vigyan Ke Sandeshvahak - cover

    AAKASH DOOT GALILEO - Khagol...

    Anonimo

    • 0
    • 0
    • 0
    महान वैज्ञानिक की जीवन गाथा 
    हमारे जीवन की सफलता उसकी अवधि से नहीं बल्कि इस बात से मापी जा सकती है कि हम उस दौरान संसार के लिए कितना सार्थक कार्य कर सके। 
    गैलीलियो के जीवन से आपको यह प्रेरणा मिलेगी कि भले ही संसार से मान मिले अथवा अपमान… जीवन में यश हाथ आए अथवा अपयश… मनुष्य को अपनी ओर से अपनी प्रतिभा व ज्ञान का समुचित सदुपयोग करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। 
    अपने जीवन के अंतिम समय तक काम करनेवाले गैलीलियो को भले ही अनेक वर्षों पश्चात् वह सम्मान दिया गया, जिसके वे वास्तव में अधिकारी थे परंतु उनकी जीवनगाथा पाठकों को यह संदेश अवश्य दे जाती है कि सच्ची खोज कभी निर्मूल्य नहीं जाती। कभी न कभी विश्व को माननी ही पड़ती है। यही कारण है कि आज सदियों बाद भी गैलीलियो अपने महान वैज्ञानिक कार्यों व आविष्कारों सहित हमारे बीच जीवित हैं और रहेंगे।
    Mostra libro
  • Let Go Tanaav - No Time for Tension (Hindi) - cover

    Let Go Tanaav - No Time for...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    तनाव को ताकत बनाओ 
    कार्य के प्रति स्ट्रेसफुल… 
    अपने करियर को लेकर चिंतित… 
    पारिवारिक या आर्थिक परेशानियों का सामना… 
    घबराइए नहीं, यह पुस्तक आपकी परेशानियों का हल है। 
    स्ट्रेस एक तरह का भार है, जिसे हम हर समय उठाए हुए चल रहे हैं। शुरू में जब छोटे-छोटे स्ट्रेस आते हैं तो हम उन्हें आसानी से उठा लेते हैं लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ उनका बोझ बढ़ता जाता है और उसका असर हमारे जीवन पर दिखने लगता है मगर अब हमें इसी भार से अपनी क्षमता बढ़ानी है। 
    जैसे आपने किसी वेट-लिफ्टर को देखा होगा। वह अपने करियर की शुरुआत पहले कम वज़न उठाने से करता है और धीरे-धीरे वज़न बढ़ाता जाता है ताकि उसकी शक्ति बढ़े। हमें भी उसी तरह अपनी मानसिक ताकत को बढ़ाना है ताकि जब भी कोई बड़ा तनाव आए तो संयमित रहते हुए उसे झेलकर, आगे बढ़ पाएँ। 
    इसके लिए आपको इस पुस्तक में दिए गए महत्वपूर्ण टेकनीक्स का इस्तेमाल करना होगा। इससे आप आसानी से अपने जीवन से तनाव को दूर कर सकते हैं, उन्हें बाय-बाय कह सकते हैं। 
    ऐसा नहीं है कि जीवन में तनाव नहीं आएँगे परंतु अब जब भी तनाव आएगा तो आप शांत तथा स्थिर रहते हुए उसे अपनी ताकत बनाकर कुछ ऐसा करेंगे, जिस पर आपको भी आश्चर्य होगा। तो क्यों न इसकी शुरुआत आज से बल्कि अभी से करें!
    Mostra libro
  • Premanjali - Aadhyatmik Tarike Se Purvajo Ka Sachcha Shraddha Kaise Kare - The Spiritual Healing of Karmic Bondages - cover

    Premanjali - Aadhyatmik Tarike...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    पितृदोष मिटाने की युक्ति से सबकी मुक्ति 
    अपने प्रियजनों को खोने के बाद क्या आपने उनके प्रति मन में डर, पछतावा या अधूरापन महसूस किया है? 
    क्या आप चाहते हैं, जो प्रेम और श्रद्धा आपके हृदय में है, आपके पूर्वजों तक पहुँचे? 
    क्या आप पितृपक्ष से संबंधित कर्मकाण्डों के पीछे का वास्तविक सत्य जानना चाहते हैं? 
    यदि ‘हाँ’ तो यह पुस्तक इसका जवाब है। इसमें जानें: 
    पितृदोष से मुक्ति की समझ 
    कर्मबंधन से मुक्ति पाने के उपाय 
    पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का तरीका 
    पूर्वजों की मुक्ति के लिए ध्यान और प्रार्थना 
    रिश्तों में मधुरता लाने की कला 
    यह पुस्तक केवल धार्मिक या आध्यात्मिक मार्गदर्शिका नहीं बल्कि एक यात्रा है, पूर्णता की ओर। यह आपको आंतरिक शांति और संतुष्टि का अनुभव कराएगी। 
    यदि आप अपने पूर्वजों के प्रति प्रेममयी भावनाएँ अर्पित करना चाहते हैं तो यह पुस्तक आपके लिए है।
    Mostra libro
  • Aaj Ke Yug Ki - Dastaan-E-Yayaati - Lunch Lust Love And Light - cover

    Aaj Ke Yug Ki -...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    स्वस्वरूप की यात्रा 
    क्या जीवन सिर्फ जन्म, अनुभव और मृत्यु तक ही सीमित है? या इसके पार भी कोई ऐसी यात्रा है, जो आपको अपने असली स्वरूप से मिलवाती है? 
    ‘दास्तान-ए-ययाति’ आंतरिक यात्रा की कहानी है, जहाँ हर मोड़ अंतरात्मा को झंझोड़ता है, हर किरदार आपको खुद से मिलवाता है। 
    यह उपन्यास जीवन की व्यर्थताओं पर सवाल उठाता है कि कैसे हम इंद्रियों के मोह, अहंकार और स्वार्थ की जंज़ीरों से बँधे रहते हैं। परंतु इस जाल से बाहर निकलने का रास्ता भी उपलब्ध है और यहीं है। 
    यह उपन्यास सिर्फ एक कहानी नहीं, एक आत्मिक अनुभव है। जिसे पढ़ते-पढ़ते आप खुद को नए सवालों में घिरा पाएँगे और उन्हीं सवालों में उत्तर भी खोज लेंगे। 
    अगर आप जीवन के ऊपरी आवरण से हटकर, उसकी गहराई को समझना चाहते हैं तो यह उपन्यास आपके लिए दर्पण है और एक मार्ग भी। इस बार उपन्यास नहीं, खुद को पढ़िए।
    Mostra libro