Unisciti a noi in un viaggio nel mondo dei libri!
Aggiungi questo libro allo scaffale
Grey
Scrivi un nuovo commento Default profile 50px
Grey
Iscriviti per leggere l'intero libro o leggi le prime pagine gratuitamente!
All characters reduced
मुझे सहायता करना प्रिय है - cover

मुझे सहायता करना प्रिय है

Shelley Admont, KidKiddos Books

Casa editrice: KidKiddos Books

  • 0
  • 0
  • 0

Sinossi

जिमी, छोटा बनी अपने परिवार के साथ समुद्र तट पर जाता है। वहाँ वह दूसरों की सहायता करने का महत्व सीखता है। जब लहर के कारण उसका रेत का महल नष्ट हो जाता है, वे सब उसके साथबड़ा और अच्छा महल बनाने के लिए साथ में काम करते हैं। जब हम लोग एक दूसरे की सहायता करते हैं तो सब कुछ ज्यादा अच्छे से होता है।
Disponibile da: 20/01/2023.
Lunghezza di stampa: 34 pagine.

Altri libri che potrebbero interessarti

  • हवन - भाग्य की पवित्र अग्नि - cover

    हवन - भाग्य की पवित्र अग्नि

    Vahinji

    • 0
    • 0
    • 0
    अग्नि हमेशा से ही परिवर्तन का प्रतीक रही है - पुराने को नष्ट करके नए को जन्म देना। सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं में, हवन केवल एक अनुष्ठान नहीं है; यह एक ब्रह्मांडीय संवाद है, मानव अस्तित्व और दिव्य चेतना के बीच एक सेतु है। माना जाता है कि हवन की पवित्र लपटें, जो प्रसाद और मंत्रों से प्रज्वलित होती हैं, आत्मा को शुद्ध करती हैं, कर्म के बोझ को जलाती हैं और साधक को ब्रह्मांड की उच्च शक्तियों के साथ जोड़ती हैं। 
    लेकिन क्या होगा अगर हवन सिर्फ़ एक भेंट से ज़्यादा कुछ है? क्या होगा अगर, धुएं और राख से परे, इसमें समय के साथ खोए हुए रहस्य छिपे हों - ऐसे रहस्य जो भाग्य को ही बदल सकते हैं? 
    यह उपन्यास, "हवन - भाग्य की पवित्र अग्नि", पौराणिक कथाओं, आध्यात्मिकता और रहस्य का मिश्रण है , जो वैदेही की यात्रा को उजागर करता है , एक आधुनिक महिला जो अनजाने में एक प्राचीन भविष्यवाणी से बंधी हुई है। जब वह एक भूले हुए मंदिर और एक ऐसी आग पर ठोकर खाती है जो कभी नहीं बुझती, तो वह वास्तविकता, कर्म और हमारे जीवन को आकार देने वाली छिपी शक्तियों के बारे में जो कुछ भी जानती है, उस पर सवाल उठाने के लिए मजबूर हो जाती है। 
    इस पुस्तक के माध्यम से आप जानेंगे: 
    हवन के पीछे का लुप्त विज्ञान और शक्ति 
    प्राचीन अनुष्ठान आज भी हमारे भाग्य को कैसे प्रभावित करते हैं 
    कर्म और स्वतंत्र इच्छा के बीच शाश्वत संघर्ष 
    अज्ञानता से ज्ञानोदय तक आत्मा की यात्रा 
    यह कहानी सिर्फ़ अतीत की नहीं है; यह वर्तमान और भविष्य की भी कहानी है। यह हम सभी के बारे में है, जो नियति के चौराहे पर खड़े हैं, और एक ऐसी दुनिया में अर्थ की तलाश कर रहे हैं जो अक्सर अव्यवस्थित लगती है। 
    इन पन्नों को पलटते समय याद रखें— आग सिर्फ़ विनाश ही नहीं करती; यह शुद्ध करती है, रूपांतरित करती है और जागृत करती है। क्या आप आग की लपटों में उतरने के लिए तैयार हैं? 
    हवन की यात्रा में आपका स्वागत है।
    Mostra libro
  • श्री सिया जू के शुक - cover

    श्री सिया जू के शुक

    जसकरन सिंह राठौर

    • 0
    • 0
    • 0
    मैं जसकरन सिंह राठौर पुत्र श्री मथुरा सिंह राठौड़ मूलत जिला इटावा के इन्द्रावती गाँव का रहने वाला हूँ मैंने लखनऊ युनिवर्सिटी से बी. ए. और एम. ए किया तथा ग्वालियर आकर एल एल बी एवं एल एल एम कि पढाई पूरी कि, इसके बाद मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में शासकीय महाविद्यालय के विधि विभाग में नौकरी 1183 से आरम्भ की, ग्वालियर के प्रसिद्ध महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में नौकरी करते हुए जनवरी 2018 में सेवानिवृत्ति प्राप्त की । 
    इस पुस्तक से पहले मैंने श्रीमद् सरल भागवत पुराण लिखी है, इस पुस्तक को मैंने भागवत के 18000 श्लोकों को सरल करके दोहा, चौपाई, छंदों में लिखा, जिससे सामान्य व्यक्ति भी समझ सके, इसके बाद मैंने राधारानी पर भी छंदों में एक पुस्तक लिखी है। 
    इस पुस्तक में यह बताया गया है कि मनुष्य की भांति ही पछी भी मनुष्य से प्रेम करते हैं, बेजबान होने पर भी मुसीबत के समय वे अपने स्वामी की उसी तरह मदद करते हैं जैसे कोई मनुष्य करता है। सीता जी का तोता वनवास के समय उनकी किस तरह मदद करता है इस पुस्तक में यही वर्णन है। यह पुस्तक भी चौपाई पर आधारित है।
    Mostra libro
  • जीवनसंजीवनी - cover

    जीवनसंजीवनी

    शिवांगी तिवारी मिश्रा

    • 0
    • 0
    • 0
    मानव शरीर कई बीमारियों से जूझता है। उन शारीरिक बीमारियों का इलाज इस भौतिक जगत में विभिन्न औषधियों व उपचारों से संभव हो जाता है। ठीक उसी प्रकार मानव जीवन भी कई समस्याओं व परेशानियों से जूझता रहता व संघर्ष करता रहता है जिसके लिए कोई भी औषधि व उपचार इस भौतिक जगत में संभव नहीं। का की सभी समस्याओं व परेशानियों मनुष्य उपचार उसके भीतर गुण रूपी औषधि के रूप में विद्यमान है। ज़रूरत है सिर्फ इन गुण रूपी औषधियों को अपनी परेशानियों व समस्याओं के अनुसार प्रयोग करने की फिर मनुष्य स्वतः ही इनसे निजात पा सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में कविताओं के माध्यम से उन गुणों .व परेशानियों को दर्शाया गया है है जो हर मनुष्य के भीतर विद्यमान तो हैं पर परिस्थिति और हालातों के कारण अंतरमन में कहीं दब से गए हैं है जैसा की हम जानते प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी सर्वशक्तिशाली है पर वह अपनी शक्तियों को भूल न चुके थे पर जैसे ही उन्हें उनकी शक्तियों का बोध करवाया गया उन्होंने तुरंत ही एक छलांग में महासागर पार किया और लंका पहुँच गए। वैसे ही आत्मचिंतन द्वारा मनुष्य अपने भीतर छुपे गुणों को जान सकता है और उन्हें औषधियों के रूप में प्रयोग कर जीवन की परेशानियों से निजात पा सकता है।'जीवन संजीवनी' एक माध्यम बन सकती है आपके लिए जो आपके भीतर कहीं दबे हुए गुणों को आपसे रू-ब-रू करवाने में सहायक बन सकती है। जीवन में कभी हार न मानो आत्मचिंतन से स्वयं को पहचानो, 1 परेशानियाँ भी तुमसे कर लेंगी किनारा, का। पर पहले अपने भीतर के गुणों को 
    Mostra libro
  • जज़्बात की उड़ान - cover

    जज़्बात की उड़ान

    धोंडो केशव कर्वे

    • 0
    • 0
    • 0
    जिन्दगी की शाम जब ढलने लगी तभी एक रोज तनहाई में ख्याल आया कि दिन रात खुशहाल जिंदगी के सपनों का पीछा करते करते थक सा गया हूं। मेरी तमाम उम्र कटी इस सुख सुविधा कमाने में, जिंदगी का बेशकीमती वक्त बीत गया दो वक्त की जरूरत जुटाने में हताश हू यह सोचकर कि जिंदगी में मैने ऐसा क्या किया कि नाकामयाबी ने हरदम मेरा ही साथ है निभाया। 
    तमाम उम्र खामोश रहा उफ तक नही की, इस दिल की चुप्पी ने अब दम तोड़ा है और मेरे जजबात ने उड़ान भरी है। मर्मान्तक पीड़ा के सागर से ही मधुर कविता के मोती निकलते है। कुछ नई कोपलों ने पुराने दरख्त में अपना आशियाना सजाया है और जिंदगी की जिंदादिली को और मजबूत बनाया है। 
    इस सफर के दौरान जो कुछ भूल गया था सब को बारी-बारी से याद करके कागज पर उतार दिया है।
    Mostra libro
  • आहत स्त्री - cover

    आहत स्त्री

    Sneha Singh

    • 0
    • 0
    • 0
    ।। आहत स्त्री ।। 
    स्त्री का मन होता हैं फूल सा कोमल 
    उसके भीतर के अहसास भी होते छुईमुई से और नाजुक । 
    क्यूं और कब,कैसे और कहां हो जाती हैं फिर वो आहत भीतर ही भीतर ।। 
    कब और कैसे हो जाती हैं चोटिल उसके भाव ।। 
    संस्कारों की खान बन चलती हैं मर्यादा का पालन करती हैं हर रीति,हर रस्म को निभाती हैं मरते दम तक । 
    फिर भी,मुंह से उफ्फ तक न करती हैं । 
    स्त्री,आखिर क्यूं 
    इतने विशाल हृदय के साथ जीती हैं ।। 
    मैंने, 
    पढ़ी हैं तमाम जुल्मों की कहानियां 
    जो इतिहास में घटित हुई या आज भी हो रही हैं । 
    स्त्री, 
    क्यों,समझी जाती हैं सजावट की कोई वस्तु । 
    मन बहलाने का साधन । 
    क्या,उसका भीतर से नही होता खुलकर जीने, हंसने का मन ।। 
    पुरातन काल हो या आज के हाल 
    स्त्री की दुर्दशा वही हैं । 
    उसके जिस्म से खिलवाड़ करना समझा जाता हैं मनोरंजन का एक घटिया सा साधन 
    क्या,हम सब भूल गए निर्भया कांड । 
    या उस,जैसे जुड़े तमाम हालात ।। 
    ऐसी ही एक कहानी मुझे आज मिली 
    जिसे मैं,आप सबके साथ साझा करना चाहती हूं । 
    इसको, पढ़ने,समझने और महसूस करने के बाद 
    दिल भर गया आक्रोश से । 
    जिस्म और मस्तिष्क हो गया जल आग बबूला ।। 
    आप भी,नजर डालिए इस पर 
    और अपने अपने सोए ईमान को जगाइए । 
    किसी स्त्री का बलात्कार करने के उपरांत आरा मशीन से उसे दो भागों में चीर देने की किसी घटना के बारे में आपने सुना है ? और दो भाग भी ऐसे कि उसके गुप्तांग से आरी चलाते हुए दोनों वक्ष स्थलों को दो भाग में करते हुए माथे को दो भाग में चीर देना . 
    सुना है आपने ? 
    नहीं ???
    Mostra libro
  • यदुराज - cover

    यदुराज

    ACHARYA NARENDRA SHASTRI

    • 0
    • 0
    • 0
    यदुराज उपन्यास को पढ़ रहे पाठको को नमस्कार । उपन्यास साहित्य की अति प्रसिद्ध विधा है । इस उपन्यास के लेखन से पूर्व देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में मेरे समसामयिक मुद्दों पर आधारित आर्टिकल आते रहते थे, जिनको आप सबने ढेर सारा प्यार दिया । उपन्यास को लिखते समय विराम चिह्नों, मात्राओं इत्यादि का पूर्ण सावधानी से प्रयोग किया गया है, फिर भी मानव का स्वभाव होता है त्रुटि करना अगर भूलवश कुछ गलती रह जाये तो पाठकगण उसे मेरी अल्पज्ञता मानकर मेरी इस धृष्टता को क्षमा करे । आज के इस डिजिटल युग में पाठक जिस पुस्तक को पढ़ रहा है उसके लेखक से सम्पर्क करना भी सहज हो गया है, पाठक मेरी गलतियाँ व सुझाव मुझे सीधा भेज सकते है जिससे भविष्य में उन गलतियों से बचा जा सके । नमस्कार के साथ आप सबके आशीर्वाद का आकांक्षी, आशा व उम्मीद करता हूँ जिस भाव से मैंने इस उपन्यास को लिखा है उसी भाव से आप पढ़कर भावार्थ ग्रहण करोगे और पुस्तक आप सबके आशीर्वाद से हिंदी भाषी पाठको के अतिरिक्त अन्य भाषाओ में अनुदित होकर अन्य भाषी पाठको तक भी सहज पहुंचेगी ।
    Mostra libro