Unisciti a noi in un viaggio nel mondo dei libri!
Aggiungi questo libro allo scaffale
Grey
Scrivi un nuovo commento Default profile 50px
Grey
Iscriviti per leggere l'intero libro o leggi le prime pagine gratuitamente!
All characters reduced
मुझे अपने दांत ब्रश करना पसंद है - cover

मुझे अपने दांत ब्रश करना पसंद है

Shelley Admont, KidKiddos Books

Casa editrice: KidKiddos Books

  • 0
  • 0
  • 0

Sinossi

छोटे जिम्मी को अपने दांतों को ब्रश करना पसंद नहीं है. यहां तक कि जब उसकी मां उसे एक नया ऑरेंज टूथब्रश देती है, जो उसका पसंदीदा रंग है, तो भी वह उसे वैसे इस्तेमाल नहीं करता जैसे कि उसे करना चाहिए। लेकिन जब छोटे जिम्मी के साथ अजीब और जादुई चीजें होनी शुरू हो जाती हैं, तो उसे समझ आने लगता है कि दाँतों को ब्रश करना कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।
मुझे अपने दांत ब्रश करना पसंद है, सुंदर चित्रों से भरी एक मज़ेदार कहानी है, जो आपके नन्हे-मुन्नों का ध्यान अवश्य आकर्षित करेगी। यदि आपके बच्चे को दांतों को ब्रश करना सीखने में कठिनाई हो रही है, तो इस किताब को उसे अवश्य पढ़ायें या सुनाएँ।
यह कहानी आपके बच्चों को सोते समय पढ़कर सुनाने के लिए तो आदर्श है ही, साथ ही पूरे परिवार के लिए भी मज़ेदार है!
Disponibile da: 20/01/2023.
Lunghezza di stampa: 34 pagine.

Altri libri che potrebbero interessarti

  • सरहद के जवान - cover

    सरहद के जवान

    Amit sharma

    • 0
    • 0
    • 0
    कवि एक देशभक्त है। इस कविता द्वारा उसने सेना के जवान की मनोभावनाओं को व्यक्त किया है। कवि बताया है कि कैसे सेना का ये वीर सरहद पर तत्पर रहता है। वो दुश्मन की आहट को सुन लेता 
    है, और उसको माकूल जवाब देता है। उसका सीना फौलादी है और आँखों में देश के लिये मर मिटने का जुनून है। जब सरहद पर से उसे कोई छेड़ता है तो वो आर पार की लड़ाई करता है। खून की होली वो खेलता है और दुश्मन को रोंदता है। वो जमीं, आसमान और समुद्र की सीमा से दुश्मन पर अंगारों की बौछार करता है और अपने देशवासियों की हर कीमत पर सुरक्षा करता हैयुद्ध होने पर वो न अपने भूख,प्यास और न ही आराम की चिंता करता है। शेर की तरह दहाड़ता हुआ लोहा लेता है और दुश्मन का सफाया करता है।सीने पर गोली खा कर और हँसते - हँसते वन्देमातरम कहते हुऐ वो शहीद हो जाता है। उसकी शहादत कई जवानों के लिए एक मिसाल कायम करती है। और हार न मानो कभी ये होंसला देते हैं ।। 
    ।
    Mostra libro
  • दूर कहीं बजती धुन बांसुरी की - cover

    दूर कहीं बजती धुन बांसुरी की

    कमल कुमार नागर

    • 0
    • 0
    • 0
    डॉक्टर वत्सला की कविताओं का संग्रह दूर कहीं बजती धुन बांसुरी की सुनिए मृद्वीका के साथ
    Mostra libro
  • यदुराज - cover

    यदुराज

    ACHARYA NARENDRA SHASTRI

    • 0
    • 0
    • 0
    यदुराज उपन्यास को पढ़ रहे पाठको को नमस्कार । उपन्यास साहित्य की अति प्रसिद्ध विधा है । इस उपन्यास के लेखन से पूर्व देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में मेरे समसामयिक मुद्दों पर आधारित आर्टिकल आते रहते थे, जिनको आप सबने ढेर सारा प्यार दिया । उपन्यास को लिखते समय विराम चिह्नों, मात्राओं इत्यादि का पूर्ण सावधानी से प्रयोग किया गया है, फिर भी मानव का स्वभाव होता है त्रुटि करना अगर भूलवश कुछ गलती रह जाये तो पाठकगण उसे मेरी अल्पज्ञता मानकर मेरी इस धृष्टता को क्षमा करे । आज के इस डिजिटल युग में पाठक जिस पुस्तक को पढ़ रहा है उसके लेखक से सम्पर्क करना भी सहज हो गया है, पाठक मेरी गलतियाँ व सुझाव मुझे सीधा भेज सकते है जिससे भविष्य में उन गलतियों से बचा जा सके । नमस्कार के साथ आप सबके आशीर्वाद का आकांक्षी, आशा व उम्मीद करता हूँ जिस भाव से मैंने इस उपन्यास को लिखा है उसी भाव से आप पढ़कर भावार्थ ग्रहण करोगे और पुस्तक आप सबके आशीर्वाद से हिंदी भाषी पाठको के अतिरिक्त अन्य भाषाओ में अनुदित होकर अन्य भाषी पाठको तक भी सहज पहुंचेगी ।
    Mostra libro
  • ध्यान की विधि - cover

    ध्यान की विधि

    जॉन रूथन

    • 0
    • 0
    • 0
    असाधारण स्पष्टता वाला एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, जॉन रूथन की द मेथड ऑफ मेडिटेशन एक सरल लेकिन मांग वाली राह को प्रकट करता है जो जीवंत आंतरिक प्रार्थना की ओर ले जाती है, जो पवित्र आत्मा के अभिषेक और सही ढंग से व्यवस्थित इच्छाशक्ति की शक्ति से पोषित होती है। यह कार्य एक पूर्ण शिक्षाशास्त्र प्रस्तुत करता है: हृदय को तैयार करें (अहंकार, विक्षेप और लगाव को दूर करके) और स्वयं को विनम्रता, सतर्कता और आत्म-नियंत्रण के माध्यम से तैयार करें; फिर ठोस “प्रारंभिक अभ्यासों” के साथ प्रार्थना में प्रवेश करें, स्मृति, बुद्धि और इच्छाशक्ति का उपयोग करते हुए; अंत में, समाप्त करें और समीक्षा करें ताकि हर प्रकाश स्थायी संकल्प बन जाए। रूथन सट्टेबाजी से प्रार्थना में संक्रमण की कला सिखाते हैं: वास्तविक भावनाओं को जगाना, वर्तमान स्थिति के अनुकूल व्यावहारिक निर्णय बनाना, ठोस प्रेरणाओं पर आधारित और अनुग्रह द्वारा समर्थित। एक गहन रूप से सन्निहित विधि (सरल प्रश्न, सटीक जांच, सावधानीपूर्वक पुनरावृत्ति) के माध्यम से, यह क्लासिक जीवन को व्यवस्थित करने, गुणों को मजबूत करने और शांति में दृढ़ रहने में मदद करता है। संयम से पढ़ने पर, यह ऑडियोबुक गहरी प्रार्थना और एकीकृत जीवन की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए दैनिक साथी बन जाती है।
    Mostra libro
  • बारिश - cover

    बारिश

    कृतिका गुप्ता

    • 0
    • 0
    • 0
    उसने चाँद माँगा, मैंने आइना दे दिया 
    उमेश कुमार गुप्ता की बेहतरीन कविताओं का संग्रह बारिश
    Mostra libro
  • Saahi & Sudheer - cover

    Saahi & Sudheer

    Yogita Warde

    • 0
    • 0
    • 0
    "साही '&' सुधीर" दोस्ती, प्रेम और आकर्षण पर आधारित उपन्यास है। यह उपन्यास सभी पीढ़ियों को अपने समय, जीवन और कहानी से वाकिफ कराता है, यह एक प्यारी-सी कहानी है जिसमें साही और सुधीर बचपन के दोस्त हैं। सुधीर पेंटिंग बनाता है और साही लेखिका है, जब साही सुधीर के जीवन में आयी तब उसने अपने जीवन में कई बदलाव महसूस किए। दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन कुछ समय बाद सुधीर और साही दोनों को एहसास होता है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है। 
    फिर क्या होता है? क्या वे फिर कभी मिलेंगे? क्या वे अपने प्यार का इजहार करेंगे? क्या पेंटिंग और लेखन दोनों का आपस में जुड़ पाते हैं? ऐसे बहुत से सवाल हैं और जवाब के लिए आपको "साही '&' सुधीर" उपन्यास पढ़ना होगा। 
    यह उपन्यास आपके दैनिक जीवन के साथ आसानी से जुड़ सकता है। इस उपन्यास में स्कूली जीवन, दोस्ती और अलगाव के कई उतार-चढ़ाव शामिल हैं जो हर किसी को यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि अब आगे क्या होगा। 
    हिंदी साहित्य में लेखिका की यह सर्वश्रेष्ठ पहली रचना है एक परिपक्व कलम आपकी समीक्षाओं के साथ-साथ आलोचना की भी प्रतीक्षा कर रही है, ताकि अगले उपन्यास में आपके सामने और बेहतर काम किया जा सके।
    Mostra libro