Unisciti a noi in un viaggio nel mondo dei libri!
Aggiungi questo libro allo scaffale
Grey
Scrivi un nuovo commento Default profile 50px
Grey
Iscriviti per leggere l'intero libro o leggi le prime pagine gratuitamente!
All characters reduced
महिमा से महिमा में परिवर्तित: मन-फिराव का वरदान - cover

महिमा से महिमा में परिवर्तित: मन-फिराव का वरदान

Rev. Robert A. Tucker

Casa editrice: Zion Christian Publishers

  • 0
  • 0
  • 0

Sinossi

पुस्तक विवरण
रेव. टकर ने पश्चाताप के उपेक्षित, लेकिन अत्यंत आवश्यक विषय पर एक अध्ययन लिखा है।
अक्सर पश्चाताप को केवल आरंभिक उद्धार अनुभव के समय ही आवश्यक माना जाता है। परंतु,
रेव. टकर दिखाते हैं कि यदि मसीहियों को अपने जीवन के लिए परमेश्वर के पूर्ण उद्देश्य में परिपक्व
होना है, तो उन्हें पवित्र आत्मा को उन क्षेत्रों को प्रकट करने की अनुमति देनी चाहिए जिनमें परिवर्तन
की आवश्यकता है और उनकी अगुवाई का प्रत्युतर देना चाहिए। पवित्र आत्मा का यह कार्य
परमेश्वर के लोगों को बदल देगा ताकि वे उसकी छवि में परिवर्तित होने की अद्भुत
स्वतंत्रता और आनंद में प्रवेश कर सकें!
Disponibile da: 04/10/2024.

Altri libri che potrebbero interessarti

  • सरल भाषा में भगवद गीता का अर्थ - cover

    सरल भाषा में भगवद गीता का अर्थ

    Vahinji

    • 0
    • 0
    • 0
    प्रिय पाठक, 
    अगर आपने यह किताब उठाई है, तो मेरा मानना है कि यह कोई संयोग नहीं है। आपके भीतर कहीं गहरे में, जीवन, उद्देश्य, शांति या यहाँ तक कि अपने आस-पास की दुनिया को समझने के तरीके के बारे में सवाल हो सकते हैं। मेरे मन में भी वे सवाल थे। और मुझसे पहले कई अन्य लोगों की तरह, मुझे भी भगवद गीता के शाश्वत ज्ञान में अपने उत्तर मिले। 
    लेकिन जब मैंने पहली बार गीता पढ़ने की कोशिश की, तो मुझे संघर्ष करना पड़ा। श्लोक सुंदर थे, लेकिन अक्सर समझने में कठिन थे। भाषा दूर की लगती थी, और अर्थ दर्शन की परतों के नीचे दबे हुए लगते थे। मैं चाहता था कि कोई मेरे पास बैठे और इसे धीरे से समझाए - एक मित्र की तरह, विद्वान की तरह नहीं। 
    इसी बात से इस पुस्तक को प्रेरणा मिली। 
    “भगवद गीता सरलीकृत शुरुआती लोगों के लिए” गीता के शक्तिशाली संदेशों को रोज़मर्रा की भाषा में लाने का मेरा विनम्र प्रयास है — समझने में आसान, आधुनिक जीवन के लिए प्रासंगिक और प्रकाश से भरा हुआ। आपको यहाँ भारी भरकम टिप्पणियाँ नहीं मिलेंगी। इसके बजाय, आपको छोटे, सरल अध्याय मिलेंगे जो एक समय में एक विचार को समझाते हैं — ऐसे विचार जिन पर आप विचार कर सकते हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात, उन्हें लागू कर सकते हैं। 
    यह पुस्तक सिर्फ़ उन लोगों के लिए नहीं है जो किसी ख़ास धर्म या परंपरा का पालन करते हैं। यह उन सभी लोगों के लिए है जो स्पष्टता, साहस या आंतरिक शांति की तलाश में हैं। चाहे आप छात्र हों, माता-पिता हों, पेशेवर हों या फिर सिर्फ़ साधक हों - गीता में आपको देने के लिए बहुत कुछ है। 
    अपना समय लें। हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ें। बीच-बीच में रुकें। और सब कुछ याद रखने की चिंता न करें - जो सत्य आपके लिए हैं, उन्हें अपने दिल में जगह बनाने दें। 
    गर्मजोशी और कृतज्ञता के साथ, 
    वाहिनजी
    Mostra libro
  • Atmamanthan Kabir Vani Sang (Hindi) - Kabhi To Swayam Ko Samjho - cover

    Atmamanthan Kabir Vani Sang...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    आत्ममंथन 
    कबीर वाणी संग 
    मंथन से मिले असली घी (गीता) 
    कभी तो स्वयं को समझो 
    दही को मथने पर मक्खन निकलता है। मक्खन दही में छिपा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए मंथन आवश्यक है। मक्खन से ही सच्चा घी, सच्ची घीता (गीता) निर्माण होती है। आपको मंथन शक्ति से यह गीता प्राप्त करनी है। 
    मक्खन से जो निकला वह घी था और मनन से निकलती है गीता। मन और देह के बीच जब मंथन होगा, जब श्रवण की मथनी माया को छिन्न-भिन्न करेगी तब ही आप अपनी गीता जान पाएँगे। इसके लिए अपने मटके को मजबूत और साफ रखना होगा। यह मटका, यह शरीर मजबूत होगा तब ही यह श्रवण की मथनी को झेल पाएगा। 
    हर एक की गीता अलग है। जीवन के महाभारत में हर एक की भूमिका अलग है। इसलिए हरेक को आत्म-मंथन करना चाहिए। मथनी आपके हाथ में है। 
    इस पुस्तक द्वारा अपने आपको जानकर, अपने शरीर की वृत्तियों को परखकर, इसके संस्कार और पैटर्न छानकर आप स्वयं अपनी ‘विश्वास गीता’ का मंथन करने में काबिल हो सकते हैं। 
    आइए मनन की मथनी से आत्म-मंथन कर, सत्य का मक्खन पाएँ। 
    लोग जीवन के सबक खट्टे-मीठ्ठे अनुभवों द्वारा सीखते हैं 
    मगर बिना गिरे भी अनेक सबक 
    मनन-मंथन की शक्ति द्वारा सीखे जा सकते हैं।
    Mostra libro
  • Sadaa Shiva - Mahadev Shiv Drushti Rahasya (Hindi) - cover

    Sadaa Shiva - Mahadev Shiv...

    Sirshree

    • 0
    • 0
    • 0
    शव से महावनदेव तक की यात्रा 
    शिव को अगर जानना है तो उनसे जुड़ी कथाओं, उनके विभिन्न रूपों और गुणों को भी समझना होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रस्तुत ग्रंथ में शिव की कुछ प्रचलित कथाओं और महा वन देव शिव के विभिन्न स्वरूपों को, जो एक (वन) हैं, बहुत सरल ढंग से समझाया गया है, जिसमें आप जानेंगे- 
    * शिव वास्तव में कौन है? 
    * क्या महादेव और वन देव एक ही है? 
    * शिव आकारी निराकार है या निराकारी आकार? 
    * शिव का ओपन सीक्रेट क्या है? 
    * शिव की शक्ति कौन है और उस शक्ति का क्या रहस्य है? 
    * शिव की गंगा में कैसे नहाएँ? 
    * शिव का श्रृंगार किस संदेश का प्रतीक है? 
    * शिव के प्रचलित स्वरूपों जैसे गंगाधर, नीलकंठ, अर्धनारीश्वर, नटराज, रूद्र और महादेव में कौन से गुण और सीख छिपी है? ये सभी अलग-अलग होकर भी एक कैसे हैं? 
    * शिव लिंग, पीठिका, नंदी, जल का लोटा, भोग (भाँग, धतुरा आदि) सर्प, ओंकार, त्रिनेत्र इत्यादि का क्या अर्थ और महत्त्व है? 
    * ब्रह्मा-विष्णु-महेश की एनालॉजी हमें क्या सिखा रही है? 
    इनके अतिरिक्त इस ग्रंथ में शिव-शक्ति से जुड़ी, आंतरिक रहस्यों से भरी कथाओं का संकलन किया गया है। इनके पठन से अध्यात्म की गहरी समझ प्राप्त की जा सकती है। इन्हें जीवन में उतारकर निश्चित ही आप भी उस अवस्था में पहुँचकर आनंद से गा सकेंगे- चिदानंद रूपः शिवोहम शिवोहम…!
    Mostra libro
  • क़ुरआन - cover

    क़ुरआन

    क़ुरआन

    • 0
    • 0
    • 0
    कुरआन इस्लाम धर्म की पवित्रतम और मूल धार्मिक पुस्तक है। मुसलमानों का मानना है कि यह अल्लाह का वचन है जो फरिश्ते जिब्रील के द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर उतारा गया। इसकी वह्य (अवतरण) की प्रक्रिया लगभग 23 वर्षों में पूरी हुई, पहले मक्का में और बाद में मदीना में। 
    कुरआन 114 अध्यायों में विभाजित है, जिन्हें सूरा कहा जाता है। प्रत्येक सूरा आयतों (पदों) से मिलकर बना है। सूरा अल-फातिहा (प्रारंभ) पहला सूरा है, और सूरा अन-नस अंतिम। कुरआन की व्यवस्था लंबे सूरों से शुरू होकर छोटे सूरों की ओर जाती है। 
    कुरआन का केंद्रीय संदेश एक ईश्वर (अल्लाह) में विश्वास, पुनर्जीवन और अंतिम न्याय पर जोर देता है। इसमें पिछले पैगंबरों की कहानियाँ, जैसे इब्राहीम, मूसा और ईसा की कथाएँ भी शामिल हैं, ताकि लोगों के लिए शिक्षा ली जा सके। यह नैतिकता, न्याय, दया और मानव अधिकारों के सिद्धांत भी स्थापित करता है। 
    मुसलमानों का मानना है कि कुरआन अपनी मूल अरबी भाषा में एक चमत्कार है और यह अक्षरशः अल्लाह का कथन है। इसकी भाषा और साहित्यिक शैली को दोहराने में असमर्थ होना इसकी दिव्यता का प्रमाण माना जाता है। नमाज़ की पाठ अरबी भाषा में ही की जाती है। 
    कुरआन मुसलमानों के जीवन का मार्गदर्शन है, जो धर्म, कानून और नैतिकता के सिद्धांत प्रदान करता है। यह कुरआन और पैगंबर मुहम्मद की सुन्नत (पदचिन्ह) इस्लामी कानून (शरिया) की नींव बनाते हैं। आज, दुनिया भर के मुसलमान इसे पवित्र मानते हैं और इसका अध्ययन, पाठ और पालन करते हैं, जिससे यह दुनिया में सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक बन गई है।
    Mostra libro
  • पवित्र कुरान - cover

    पवित्र कुरान

    रोहिदास सानप

    • 0
    • 0
    • 0
    पवित्र कुरान: एक परिचय 
    पवित्र कुरान इस्लाम धर्म की केंद्रीय धार्मिक पुस्तक है, जिसे मुसलमान अल्लाह की अंतिम और अटूट वाणी मानते हैं। यह वह divine kitab है जो लगभग 23 वर्षों की अवधि में अल्लाह के फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा इस्लाम के अंतिम पैग़ंबर, हज़रत मुहम्मद को revealed किया गया। 
    कुरान मानवजाति के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में अवतरित हुई। इसमें 114 अध्याय हैं, जिन्हें सूरह कहा जाता है। इसके प्रमुख विषयों में अल्लाह की एकता, पुनर्जीवन, न्याय के दिन का विश्वास, नैतिकता, इबादत के तरीके और पिछले पैग़ंबरों की कहानियाँ शामिल हैं। 
    यह न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि जीवन के हर पहलू - सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक और आध्यात्मिक - के लिए एक code of conduct प्रस्तुत करती है। कुरान का संरक्षण अपने मूल अरबी भाषा में आज तक ज्यों का त्यों बना हुआ है, जो इसकी विशिष्टता है। दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों के लिए, कुरान जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश और शाश्वत सत्य है।
    Mostra libro
  • Hindi Contemporary Audio New Testament – Hindi Contemporary Version - cover

    Hindi Contemporary Audio New...

    Zondervan Zondervan

    • 0
    • 0
    • 0
    Enjoy this voice-only audio recording of the Hindi Contemporary Version™ New Testament, read by one reader. The Hindi Contemporary Version™ offers a faithful rendering of Scripture’s original word order while also delivering the most comprehensive and clear translation of the Bible’s stories and concepts in the Hindi language. 
     
    Mostra libro